राहुल देव का 53वां बर्थडे आज: फिल्म 'चैंपियन' से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, 18 साल छोटी एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट

Follow on Google News
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने विलेन और पूर्व मॉडल राहुल देव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर राहुल देव अपने विलन के किरदारों के लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। जहां वो बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी खूब काम करते हैं। एक्टर अपनी दमदार और हॉट बॉडी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक्टर के साथ ही राहुल एक बड़े मॉडल भी रहे हैं। एक्टर फिल्मों के अलावा बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।

हिंदी समेत कई फिल्मों में किया काम

राहुल का जन्म 27 सिंतबर, 1968 को दिल्ली में हुआ था। एक्टर ने 2000 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'चैंपियन' से बॉलीवुड में अपना दमदार डेब्यू किया था। सनी देओल के अलावा इस फिल्म में मनीषा कोइराला भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म चैंपियन के बाद भी उन्होंने कई और फिल्मों में भी काम किया। राहुल देव हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल तेलुगु, पंजाबी, मलयालम, बंगाली और मराठी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं।

बेटे की वजह से बिग बॉस 10 में लिया था हिस्सा

राहुल देव और मुग्धा गोडसे कई सालों से रिलेशनशिप में है। दोनों के बीच 18 सालों का अंतर है लेकिन दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं और हमेशा अपने रिलेशनशिप को स्वीकार करते हैं। 2013 में दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी और धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। राहुल और मुग्धा एक ही गुरु को फॉलो भी करते हैं। राहुल देव के पहली पत्नी की कैंसर की वजह से मृत्यु हो गई थी। राहुल एक बेटे के पिता भी हैं। बिग बॉस 10 में राहुल देव ने कहा था कि वो शो में सिर्फ अपने बेटे की पढ़ाई के पैसों की वजह से आए हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts