Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रॉले से टकराई, इंदौर की दो महिलाओं की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल; चार धाम की यात्रा के लिए निकला थे सभी

Follow on Google News
पंजाब में श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रॉले से टकराई, इंदौर की दो महिलाओं की मौत, 15 से ज्यादा लोग घायल; चार धाम की यात्रा के लिए निकला थे सभी
इंदौर/लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। ये हादसा समराला के पास चेहलां गांव में हुआ। मृतक महिलाओं की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है। ये इंदौर से चारधाम यात्रा पर निकली थी।

मौके पर मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे लुधियाना के चेहलां गांव के पास हाईवे पर खड़े खराब ट्रॉले से बस टकरा गई। इस हादसे के बाद बस में मौजूद लोग चिल्लाने लग गए। मौके पर चीफ-पुकार मच गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। हादसे के तुंरत बाद बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को बस से बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उन्हें समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मीनाक्षी और सरोज बाला को मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टूरिस्ट बस के एक तरफ के परखच्चे उड़ गए।

धार्मिक यात्रा के लिए इंदौर से निकले थे

बस में सवार एक यात्री ऋषभ ने बताया कि वे लोग इंदौर के रहने वाले हैं। बस में सवार सभी लोग किसान परिवार से हैं और सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे। केदारनाथ धाम की यात्रा करने के बाद सभी मंगलवार रात को हरिद्वार से अमृतसर के लिए निकले थे। ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के पुणे में दर्दनाक हादसा : उजनी डैम में नाव पलटने से दो बच्चों समेत 6 लोग डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts