
नई दिल्ली। भारत के पहले गवर्नर जनरल और पूर्व कांग्रेस नेता सी राजगोपालाचारी के पड़पोते सी. आर. केसावन भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी साल 23 फरवरी को सीआर केसावन ने कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि, कांग्रेस में जिस तरह की राजनीति हो रही है, उससे मैं सहज नहीं हूं और पार्टी छोड़ना ही सही फैसला है और यहीं मैंने किया।
अन्य खबरें भी पढ़ें…
PM मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (8 अप्रैल) को सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस ट्रेन की मदद से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने में कम से कम 3 घंटे की बचत होगी। इसके अलावा उन्होंने 720 करोड़ रुपए की लागत से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के साथ रेलवे के अन्य प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास किया। तेलंगाना को तीन महीने के अंदर यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिली है। इसके अलावा यह देश की 12वीं वंदे भारत ट्रेन है।
#WATCH | Telangana | PM Narendra Modi flags off Vande Bharat Express between Secunderabad and Tirupati.
It will reduce the travel time between the two cities by almost three and a half hours. pic.twitter.com/UCMd6yuWqC
— ANI (@ANI) April 8, 2023
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में शुक्रवार देर रात हादसा हो गया। यहां ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवरा के 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे का शिकार हुआ परिवार देवरिया जिले का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड से देवरिया जाते समय एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट से भरी उड़ान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को सुखोई 30 MKI फाइटर जेट से उड़ान भरी। असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से राष्ट्रपति ने यह उड़ान भरी। राष्ट्रपति फ्लाइंग सूट में नजर आईं। मुर्मू से पहले देश की 12वीं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। सुखोई 30 MKI भारतीय वायुसेना के सबसे सक्षम लड़ाकू विमानों में से एक है। बता दें कि, तेजपुर एयरफोर्स बेस भारत की चार देशों से सुरक्षा करता है- चीन, म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान।