PlayBreaking News

चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए कैप्टन, सुखजिंदर रंधावा और ओमप्रकाश सोनी बने डिप्टी सीएम

Follow on Google News
चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद आज चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वह राज्य के 17वें मुख्यमंत्री बने। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। चन्नी पंजाब में अनुसूचित जाति के पहले मुख्यमंत्री हैं।

पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री

रूपनगर जिले के चमकौर साहिब से विधायक चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। वह रामदसिया समुदाय से आते हैं। वह इस क्षेत्र से साल 2007 में पहली बार विधायक बने और इसके बाद लगातार जीत दर्ज की। वह शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के शासनकाल के दौरान साल 2015-16 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी थे। राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पंजाब के 32 प्रतिशत दलित मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है।

लाइव अपडेट

  • सुखजिंदर रंधावा और ओमप्रकाश सोनी पंजाब के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करेंगे।
  • राहुल गांधी ने राजभवन पहुंचकर चन्नी को शुभकामनाएं दी हैं। उनके साथ हरीश रावत और अजय माकन भी चन्नी को बधाई देने पहुंचे।
  • सीएम चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा के शपथ लेने के बाद राहुल गांधी राजभवन पहुंचे। वहीं ओमप्रकाश सोनी ने भी शपथ ली।
  • सीएम चरणजीत चन्नी के साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी शपथ ली।
  • चरणजीत चन्नी ने पंजाब के 17वें सीएम के तौर पर शपथ ले ली है।
  • चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts