नकवी के 'अजीबोगरीब' सपने..?IPL को पछाड़ने और PSL को नंबर 1 बनाने की कोशिश!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। नक़वी का दावा है कि पीएसएल जल्द ही दुनिया की नंबर 1 क्रिकेट लीग बन जाएगी, और यह निवेशकों की पहली पसंद बन चुकी है। हालांकि, आंकड़े और वास्तविकता कुछ और ही कहानी कहते हैं।
Follow on Google News
IPL को पछाड़ने और PSL को नंबर 1 बनाने की कोशिश!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है जो क्रिकेट जगत में हलचल मचा सकता है। उन्होंने कहा कि PSL जल्द ही दुनिया की नंबर 1 क्रिकेट लीग बन जाएगी। हालांकि वास्तविक आंकड़े और स्थिति कुछ और ही कहानी कहते हैं।

    PSL नंबर 1 बनने वाली है- दावा

    PCB बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में मोहसिन नकवी ने जोर देकर कहा कि PSL अब निवेश के लिए सबसे बेहतरीन मार्केट बन चुकी है। वह दिन दूर नहीं जब PSL  दुनिया की नंबर 1 लीग होगी। उनका ये बयान तब आया है जब पाकिस्तान सुपर लीग 2026 केवल दो शहरों में खेली जा रही है, और फैंस स्टेडियम में बैठकर मैच का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। इसके उलट, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इस समय 12 शहरों में खेली जा रही है, और हर शहर के स्टेडियम फैंस से भरे रहते हैं।

    IPL- PSL में जमीन और आसमान का फर्क

    जहां मोहसिन नकवी PSL को भविष्य की नंबर 1 लीग बता रहे हैं, वहीं वास्तविकता कुछ और ही कहती है। कमाई के मामले में IPL टॉप पर है। IPL हर सीजन लगभग 1 बिलियन डॉलर कमाती है। खिलाड़ियों की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा भी इसी लीग से आता है। IPL के मीडिया राइट्स की वैल्यू लगभग 6 बिलियन डॉलर है।

    ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में 80% लोग Gay...' ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के बयान से मचा बवाल, कहा- कोई स्ट्रेट नहीं


    वहीं, पाकिस्तान सुपर लीग मीडिया राइट्स की वैल्यू केवल 93 मिलियन डॉलर। हर सीजन कमाई लगभग 60 मिलियन डॉलर। फैंस केवल दो शहरों में मैच देख सकते हैं।
    इतने आंकड़े देखकर यह कहना कि PSL जल्द ही दुनिया की नंबर 1 लीग बनेगी, काफी चौंकाने वाला और अजीबोगरीब बयान लगता है।

    निवेशकों की नई पसंद PSL?

    नकवी का मानना है कि पीएसएल अब निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक मार्केट बन चुकी है। उन्होंने कहा कि विदेशी और स्थानीय निवेशक लीग में पैसा लगाने के लिए उत्साहित हैं।

    ये भी पढ़ें: पाकिस्तान तक बम का आतंक! NET क्वॉलिफाइड भेज रहा था धमकी भरे ईमेल, पुलिस जांच में बड़े खुलासे

    लेकिन आलोचकों का कहना है कि जब तक लीग पूरे पाकिस्तान में नहीं फैलेगी और फैंस स्टेडियम में नहीं आएंगे, निवेश के दावे सिर्फ बातें ही रहेंगे।

    PSL की सीमित पहुंच, IPL का ग्लोबल क्रेज

    IPL का क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। पूरी दुनिया में आईपीएल के फैंस हैं। मैचों के लाइव स्ट्रीम, सोशल मीडिया, और प्रमोशन के जरिए IPL ग्लोबल मार्केट में अजेय पकड़ बनाए हुए है। वहीं PSL इस समय केवल दो शहरों तक सीमित है, और मीडिया कवरेज भी IPL से काफी पीछे है।

    IPL में 12 शहर, हजारों स्टेडियम फैंस तो वहीं PSL में केवल 2 शहर, स्टेडियम आधे खाली। ऐसे में यह कहना कि पीएसएल जल्दी दुनिया की नंबर 1 क्रिकेट लीग बनेगी, शायद सिर्फ PCB अध्यक्ष का भरोसा और उम्मीद ही है।

    हालांकि मोहसिन नकवी ने बड़ा और शॉकिंग बयान दिया है, लेकिन वास्तविकता यह दिखाती है कि IPL और PSL के बीच अभी बहुत बड़ी खाई है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts