ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

बेटी मालती के साथ पहली बार इंडिया आई प्रियंका चोपड़ा, बेटी को गोद में लेकर पति निक के साथ दिए पोज

एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार अपनी बेटी मालती के साथ भारत आए हैं। अब तक कपल अकेले ही भारत का दौरा करता रहा है, लेकिन शुक्रवार को प्रियंका और निक बेटी के साथ मुंबई पहुंचे। एक्ट्रेस बेटी मालती को गोद में लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। उनकी झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ एयरपोर्ट के बाहर लगी थी।

खास बात तो यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को गोद में लेकर मीडिया के सामने एक से एक पोज भी दिये। इतना ही नहीं, उन्होंने निक जोनास के साथ भी जमकर फोटोज क्लिक कराईं।

पहली बार भारत आईं मालती

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस कई बार मुंबई आ चुके हैं। लेकिन, यह पहली बार है जब प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई पहुंचे। अपने शहर लौटकर प्रियंका चोपड़ा बेहद खुश नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका पिंक कलर के आउटफिट में तो निक नेवी ब्लू स्वेटशर्ट में नजर आए। वहीं, मालती ग्रे कलर की फ्रॉक पहने दिख रही हैं। तीनों जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे पैपराजी के कैमरों ने इन्हें घेर लिया।

मां की गोद में खेलती दिखीं मालती

इतना ही नहीं प्रियंका ने भी सीधा अपनी कार में बैठने की बजाय निक और मालती के साथ पैपराजी के लिए पोज किया और मुस्कुराते हुए सभी को हैलो कहा। इस दौरान एक्ट्रेस बेटी को अपनी गोद में लिए हुए थीं और मालती भी मां की गोद में खेलते हुए नजर आईं।

इस वजह से भारत आईं प्रियंका !

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा अपनी कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर भारत आई हैं। परिणीति का नाम इन दिनों आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ जुड़ रहा है। दोनों हाल ही में लंच डेट पर पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो राघव और परिणीति की शादी अप्रैल में हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस की कई सारी फिल्में और वेब सीरीज पाइपलाइन में है। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसके अलावा प्रियंका सीरीज ‘एंडिंग थिंग्स’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में भी दिखाई देंगी। बता दें कि एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें: Adipurush New Poster : राम नवमी पर आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज, यूजर्स बोले- कल्चर का मजाक बना रहे हो

मनोरंजन जगत की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button