अंतर्राष्ट्रीयअन्यमनोरंजन

ग्रैमी अवॉर्ड्स में नजर आए जेलेंस्की! दुनिया से मांगा समर्थन, कहा- मौत के सन्नाटे को आप म्यूजिक से भर दें

रूस और यूक्रेन के बीच में भीषण युद्ध जारी है। ग्रैमी अवार्ड्स 2022 समारोह के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का एक वीडियो मैसेज दिखाया गया। संदेश में उन्होंने आक्रमण की तुलना भयावह सन्नाटे से की जो यूक्रेन के लोगों के ख्वाब और उनकी जिंदगियों को समाप्त करने का खतरा पैदा कर रहा है। उन्होंने यूक्रेनी नागरिकों पर हो रहे जुर्म के लिए रूस के लीडर्स को जिम्मेदार ठहराया।

जेलेंस्की ने कहा- हम फिर से साथ रहेंगे या नहीं…

वीडियो मैसेज में जेलेंस्की ने कहा, ‘हमारे प्रियजन नहीं जानते कि हम फिर से साथ रहेंगे या नहीं। युद्ध हमें यह चुनने की अनुमति नहीं देता कि कौन बचेगा कौन शाश्वत मौन हो जाएगा। हमारे म्यूजिशियंस टक्सीडो के बजाय बॉडी आर्मर पहनते हैं। अस्पतालों में भर्ती घायलों के लिए गाने गाते हैं। कुछ ऐसे लोगों के लिए भी गाते हैं जो उन्हें कभी नहीं सुन सकते। म्यूजिक के अपोजिट क्या है? बर्बाद शहरों की खमोशी और मरे हुए लोग। हम स्वतंत्रता की रक्षा कर रहे हैं। जीने के लिए। प्यार के लिए। हम रूस से लड़ रहे हैं।’

इस सन्नाटे को संगीत से भर दीजिए

जेलेंस्की ने कहा, संगीत के विपरीत क्या है? बर्बाद हुए शहरों का शोर, मरे हुए लोग और उनका शाश्वत सन्नाटा। इस सन्नाटे को संगीत से भर दीजिए। हमारी कहानी बताने के लिए इस सन्नाटे को आज ही भर दीजिए। हमारी मदद कीजिए, किसी भी प्रकार से हमारा समर्थन कीजिए। उन्होंने कहा, मैनें सपना देखा है, यूक्रेन की आजादी का।

ये भी पढ़ें- Confirmed! इस दिन सात फेरे लेंगे Ranbir-Alia, वेडिंग वेन्यू हुआ फाइनल

‘स्टेंड अप फॉर यूक्रेन’ कैंपेन की हुई शुरुआत

अवॉर्ड सेरेमनी में एक सोशल मीडिया कैंपेन की भी शुरुआत की गई जिसका नाम ‘स्टेंड अप फॉर यूक्रेन’ है। इसके जरिए यूक्रेन के लिए फाइनेंशियल और अन्य तरह की मदद जुटाई जाएगी। बता दें कि 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं और हर तरफ बर्बादी का मंजर है।

संबंधित खबरें...

Back to top button