PlayBreaking News

शिक्षक बनीं राष्ट्रपति मुर्मु, सिखाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ

Follow on Google News
शिक्षक बनीं राष्ट्रपति मुर्मु, सिखाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ

 नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के छात्रों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रपति मुर्म ने एक शिक्षक की भूमिका निभाई और ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे और इसे रोकने के तरीकों पर छात्रों से बातचीत की। संवाद सत्र के दौरान उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। 53 छात्रों की कक्षा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पिछले कई दिनों से आपसे बात करने के बारे में सोच रही थी, क्योंकि आज के बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts