Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं अयोध्या, हनुमानगढ़ी में किए दर्शन; सरयू घाट पर महाआरती में हुईं शामिल, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा की

लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं अयोध्या, हनुमानगढ़ी में किए दर्शन; सरयू घाट पर महाआरती में हुईं शामिल, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा की
अयोध्या। लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। सबसे पहले उनका काफिला हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचा। यहां उन्होंने रामभक्त हनुमान जी के दर्शन कर पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद वह सरयू गेस्ट हाउस पहुंच गईं। [caption id="attachment_116491" align="aligncenter" width="600"] राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत किया[/caption] हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरयू घाट के आरती स्थल पर पहुंचीं। जहां उन्होंने महाआरती में हिस्सा लिया।  इसके बाद राष्ट्रपति ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला की पूजा की। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। https://twitter.com/psamachar1/status/1785662725605187869

देखें तस्वीरें...

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts