राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय कर्नाटक दौरा आज से, मैसूर में दशहरा उत्सव का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 28 सितंबर तक कर्नाटक के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी। अपने दौरे में वह आज चामुंडी हिल्स, मैसूर में दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वह हुबली में हुबली-धारवाड़ नगर निगम की तरफ से आयोजित ‘पोउरा सनमाना’ सम्मान समारोह में शामिल होंगी। वे धारवाड़ में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगी।

ऐसा रहेगा दूसरे दिन का शेड्यूल

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अपने दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (दक्षिण क्षेत्र) की वर्चुअल रूप से आधारशिला भी रखेंगी।

इसी दिन, राष्ट्रपति सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी और उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार द्वारा बेंगलुरु में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगी। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के मुताबिक, दौरे के आखिरी दिन यानी 28 सितंबर को राष्ट्रपति एक दो कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नई दिल्ली वापस आ जाएंगी।

ये भी पढ़ें- Ankita Murder Case Update : NIT घाट पर हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

त्रिपुरा का भी करेंगी दौरा

विदेश दौरे की बात करें तो, राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मु वह ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंची थीं। वहीं बेंगलुरू के दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 अक्टूबर को त्रिपुरा का दौरा करेंगी। जहां वे 105 साल पुराने ऐतिहासिक पुष्पबंता पैलेस में डिजिटल संग्रहालय का शिलान्यास करेंगी।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button