Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert!भोपाल में लंबी बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, इन 70 इलाकों में सप्लाई बाधित

भोपाल के करीब 70 इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। रोहित नगर, कोकता, भानपुर, ट्रांसपोर्ट नगर सहित कई बड़े इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी हो सकती है, इसलिए जरूरी काम पहले से निपटाने की सलाह दी गई है।
भोपाल में लंबी बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, इन 70 इलाकों में सप्लाई बाधित
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजधानी भोपाल के करीब 70 इलाकों में बुधवार को 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में लोगों को पहले से जरूरी काम निपटाने की सलाह दी गई है।

    इन प्रमुख इलाकों में रहेगा असर

    बिजली कटौती जिन इलाकों में होगी, उनमें रोहित नगर, बसंत विहार, तुलसी विहार, आदमपुर, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, भानपुर, दामखेड़ा, कोलुआ, सेमरा और राजधानी परिसर जैसे बड़े इलाके शामिल हैं।

    सुबह 9:40 से दोपहर 2 बजे तक

    इस समय में तुलसी विहार, वल्लभ नगर, लव-कुश नगर, सौम्या विहार, रचना विहार, अवंतिका क्रिस्टल कैंपस, कंचन नगर, आस्था विहार, सार्थक हाइट्स, तुलसी विहार-2, रीगल नेस्ट, सरला होम्स और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

    सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

    लाइफ स्टाइल ब्लू, त्रिभुवन, शिव आंगन, कैनाल किनशिप, आकृति ग्रीन, त्रिभुवन चौराहा (13 शटर दुकान), ई-2, ई-3, ई-4 और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

    सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक

    मालीपुरा, पीर गेट, लखेरापुरा, गुर्जरपुरा, नीम रोड, इमामी गेट, रेतघाट, सिंधी मार्केट, जुमेराती, अलीगंज, चौकी इमामबाड़ा, नूर महल रोड, कुम्हारपुरा, ओल्ड कबाड़खाना, जीएडी चौराहा और आसपास के इलाकों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    ये भी पढ़ें: सीधी : नर्सरी में भीषण आग, रात 1 बजे भड़की लपटें; हजारों पौधे जलकर खाक, लाखों का नुकसान

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

    राजेंद्र नगर, करारिया, हरसिद्धी कैंपस, द्वारका नगर, कृष्णा नगर, सेमरा, खेजड़ा, भानपुर, कोलुआ, दामखेड़ा, खुशीपुरा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

    इसी समय में आदमपुर, छावनी, दोबरा, चोर सगोनी, ओमेगा फार्म, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, डायमंड सिटी, कस्तूरी कोर्टयार्ड और राजधानी परिसर में भी बिजली कटौती होगी।

    सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक

    हेमू कलानी, स्कॉय ड्रीम, बसंत विहार, प्रियदर्शनी, रोहित नगर, रघुनाथ नगर, कम्फर्ट एन्क्लेव, फॉरच्यून सिग्नेचर, सांई आर्चेड, सांईराम हाइट्स, स्टार एवेन्यू, सुभालय कॉलोनी और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।

    लोगों से अपील

    बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts