Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पोर्नोग्राफी केस: आर्थर रोड जेल से रिहा हुए बिजनेसमैन राज कुंद्रा, मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को दी थी जमानत

Follow on Google News
मुंबई। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अश्लील फिल्मों से जुड़े मामले में दो महीने पहले गिरफ्तार हुए थे। आज उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा कर दिया गया है। मुंबई की एक अदालत ने पोर्नोग्राफी मामले में सोमवार को उन्हें जमानत दे दी थी। अदालत ने कुंद्रा के सहयोगी रयान थोर्प को भी जमानत दे दी है। थोर्प को भी जुलाई में कुंद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

शिल्पा ने शेयर की थी पोस्ट

इससे पहले सोमवार को पति राज कुंद्रा को मिली जमानत के बाद शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें शिल्पा ने लिखा था कि, इंद्रधनुष ये साबित करने के लिए मौजूद है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।

याचिका में राज ने किया था ये दावा

राज कुंद्रा ने कोर्ट के समक्ष जमानत याचिका दाखिल करते हुए दावा किया था कि इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा दायर पूरक आरोप पत्र में उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है। उन्होंने याचिका में दावा किया था कि उनके कथित संदिग्ध अश्लील सामग्री के निर्माण में "सक्रिय रूप से" शामिल होने का कोई सबूत नहीं है और उन्हें इस मामले में "बलि का बकरा" बनाया जा रहा है।

जुलाई में हुई थी गिरफ्तारी

मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने हाल ही में कुंद्रा और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पूरक आरोप पत्र दायर किया था। ये मामला कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर डालने से संबंधित है। कुंद्रा को 19 जुलाई को आईपीसी और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts