Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में खोवा फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश, 300 किलो मिलावटी खोवा जब्त

जबलपुर जिले में बेलखेड़ा थाना अंतर्गत खोवा बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम के साथ दबिश दी। फर्म में मौके पर 300 किलो खोवा मिला है। जिसके सेम्पल लिए गए। बता दें कि फैक्ट्री में कई प्रकार की गड़बड़ियां मिलने पर फैक्ट्री संचालक मुकेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है|

खोवा मिलावटी होने की आशंका

बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय अम्भोरे ने बताया कि मिलावटी होने की आशंका है, इसलिए उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लम्हेटा स्थित फर्म मॉं नर्मदा डेयरी के संचालक द्वारा मानवीय उपयोग के लिए खोवा के निर्माण एवं संग्रहण में स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।

फैक्ट्री में गंदगी के बीच मिला खोवा

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव के साथ फैक्ट्री में दबिश दी। बता दें कि फर्म के अंदर गंदगी के बीच करीब 300 किलो मावा रखा मिला है। इसके अलावा निरीक्षण में एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस का न होना, फूड हैंडलर्स के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, निर्माण व विक्रय किए जा रहे खोवा की खरीदी बिक्री का रिकॉर्ड न होना पाया गया है। इसके साथ ही मावा का रख रखाव मध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुसार नहीं किया जा रहा था।

चोरी की बिजली से चल रही थी फैक्ट्री

जांच के दौरान पाया गया कि फर्म संचालक मुकेश सिंह द्वारा सीधे विद्युत लाइन से तार जोड़कर डेयरी में बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने फर्म संचालक मुकेश सिंह के खिलाफ धारा 269 का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जबलपुर से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts