Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News : बीजापुर में 4 नक्सली गिरफ्तार, हत्या और विस्फोट की घटना में थे शामिल

CG News : बीजापुर में 4 नक्सली गिरफ्तार, हत्या और विस्फोट की घटना में थे शामिल
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। ये नक्सली हत्या और विस्फोट की घटना में शामिल थे। जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

घेराबंदी कर नक्सलियों को पकड़ा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने गंगालूर थानाक्षेत्र में अंडरी गांव के जंगल में 3 नक्सलियों- भीमा कारम ऊर्फ डुम्मा (37), जोगा कलमू ऊर्फ बेटिया (27) और सुक्कू कारम उर्फ सन्नू (30) को तथा ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में 1 नक्सली गणपत पोडियम (32) को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत 28 जुलाई को डीआरजी और गंगालूर थाने के संयुक्त दल को पीड़िया, मुतवेंडी और अंडरी गांव की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि यह दल जब अंडरी गांव के करीब पहुंचा, तब उसने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों को पकड़ लिया।

विस्फोट में शामिल था नक्सली

अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए नक्सली पिछले साल 30 दिसंबर को गंगालूर थानाक्षेत्र में कांवडगांव पीडिया के जंगल में विस्फोट कर पुलिस दल को निशाना बनाने की घटना में शामिल थे। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने आज ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली गणपत, भण्डारपाल गांव में मुखबिर के शक में एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। ये भी पढ़ें- CG News : बीजापुर में 1 लाख की इनामी महिला सहित 14 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts