Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में महिला मजदूर के हाथ-पैर बांधे, फिर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया

फैक्ट्री में स्थित घर में रहती थी महिला, कुछ महीने पहले पति की मौत हो गई थी
उज्जैन। शहर के थाना नागझिरी इलाके की एक पोहा फैक्ट्री में महिला मजदूर के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। उसके एक कमरे में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए और फिर मुंह में कपड़ा ठूंस कर बैठा दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला को छुड़वाया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। मामला देवास रोड स्थित उद्योगपुरी में बंटी पोहा फैक्ट्री का है। पीड़ित महिला का नाम माला है। उसके पति भेरूलाल भी पोहा फैक्ट्री में काम करते थे, कुछ महीने पहले ही भेरूलाल की मौत हो गई थी। जिसके बाद फैक्ट्री संचालक ने महिला को फैक्ट्री में रहने के लिए घर दिया, लेकिन फिलहाल वो उसे खाली करने को कह रहा था। महिला ने मकान खाली करने से मना कर दिया था।

घटना के बाद महिला सहमी, नहीं बता पा रही नाम

पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने हाथ-पैर बंधे थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। इसके बाद महिला को छुड़ाकर नागझिरी थाने लेकर गई। जहां महिला को रातभर थाने में बैठा कर रखा गया। फिलहाल, महिला इतना डरी हुई है कि वो अपने साथ हुए दुर्व्यहार के लिए आरोपियों का नाम भी नहीं बता रही है।

महिला और फैक्ट्री संचालक के बीच विवाद

महिला और फैक्ट्री संचालक दोनों के बीच महीनेभर से विवाद चल रहा था। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में आवेदन भी दे रखा था। रविवार-सोमवार रात को पुलिस ने सुचना के बाद महिला को छुड़वाया। हालांकि महिला ने किसी का भी नाम अभी नहीं बताया है। पुलिस ने मामले में धारा 365, 342, 346 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।- सत्येंद्र कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक, उज्जैन
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts