पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा :मध्य प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा आसान, हेलीकॉप्टर से मिनटों में सफर

मध्यप्रदेश में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत आज से हो गई है। पर्यटक 3 टाइगर रिजर्व- कान्हा, बांधवगढ़-सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के साथ ईको टूरिज्म सेक्टर और स्पिरिचुअल सेक्टर में हेलिकॉप्टर से जा सकेंगे। आज मंत्री, सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि हेलिकॉप्टर में बैठे, जबकि शुक्रवार से हेलिकॉप्टर आम लोगों के उड़ेंगे।
मध्य प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा आसान, हेलीकॉप्टर से मिनटों में सफर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश में पर्यटन को नई गति देने के लिए गुरुवार से पीएमश्री हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के शुरू होने के साथ मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने बड़े पैमाने पर इंटर-स्टेट और इंटर-सिटी हेलीकॉप्टर टूरिज्म सुविधा शुरू की है। नई सेवा से श्रद्धालु और पर्यटक अब कम समय में प्रमुख धार्मिक, प्राकृतिक और वन्य पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

    मंत्री ने किया शुभारंभ

    बता दें कि, जबलपुर के भेड़ाघाट में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महाकौशल क्षेत्र पर्यटन का प्रमुख केंद्र है और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से यहां आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर से हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ किया।
    Twitter Post

    टूरिस्ट 3 टाइगर रिजर्व- कान्हा, बांधवगढ़-सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के साथ ईको टूरिज्म सेक्टर और स्पिरिचुअल सेक्टर में हेलिकॉप्टर से जा सकेंगे। यह उड़ान सप्ताह में 5 दिन तक रहेंगी। बुधवार और गुरुवार को उड़ान नहीं है। इस वजह से आज ही ट्रायल हो रहा है। आज मंत्री, सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि हेलिकॉप्टर में बैठे। जबकि कल, शुक्रवार से हेलिकॉप्टर आम लोगों के उड़ेंगे।

    तीन सेक्टरों में सेवा

    हेली पर्यटन सेवा को तीन मुख्य सेक्टरों में शुरू किया गया है-

    1. वाइल्डलाइफ सेक्टर

    • जबलपुर-कान्हा-बांधवगढ़ को जोड़ा गया है।
    • कुल यात्रा समय अब मिनटों में पूरा हो सकेगा।
    • किराया: जबलपुर-कान्हा 6,250 रुपए, बांधवगढ़ 3,750 रुपए, अमरकंटक 5,000 रुपए ।

    2. आध्यात्मिक सेक्टर

    •    इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर को जोड़ा गया है।
    •    श्रद्धालु एक ही दिन में दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर पाएंगे।
    •    किराया 5,000 से 6,500 रुपए के बीच। 

    3. इको एवं हिल टूरिज्म सेक्टर

    •    भोपाल से मढ़ई और पचमढ़ी तक उड़ानें होंगी।
    •    पचमढ़ी में जॉय-राइड की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
    •    किराया 3,000 से 5,000 रुपए तक।

    बुकिंग और अन्य सुविधाएं

    • बुकिंग www.flyola.in, air.irctc.co.in/flyola और transbharat.in पर उपलब्ध है।
    • सेवा सप्ताह में पांच दिन चलेगी और हर हेलीकॉप्टर में छह यात्रियों की क्षमता होगी।

    पर्यटकों को मिलेगा एंड-टू-एंड अनुभव

    यह सेवा केवल उड़ान तक सीमित नहीं है। टैक्सी से हेलीपैड पहुंचने से लेकर होटल, दर्शन व्यवस्था, गाइड और जंगल सफारी तक-पूरी यात्रा पहले से तय पैकेज में उपलब्ध रहेगी। इससे पर्यटकों को तेज, सुरक्षित और यादगार अनुभव मिलेगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts