अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

तुर्किये में फंसे 10 भारतीय, एक लापता; बर्फबारी से प्रभावित हो रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

नई दिल्ली/अंकारा। तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को यह संख्या 11 हजार के पार पहुंच गई। जमा देने वाली ठंड में रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि तुर्किये में भूकंप के बाद से एक भारतीय नागरिक लापता है। इसके अलावा करीब 10 लोग फंसे हैं। इन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है। विदेश मंत्रालय (MEA) के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने बताया कि तुर्किये में भारतीय अपेक्षाकृत सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तुर्की में लापता भारतीय के परिवार के सदस्यों के संपर्क में है। बताते चलें कि भारत ने तुर्किये में मदद के लिए अपने चार विमान मंगलवार को ही भेजे थे।

70 देशों ने भेजी मदद

विनाशकारी भूकंप की त्रासदी झेल रहे तुर्किये की मदद के लिए भारत समेत करीब 70 देशों ने मदद भेजी है। है। इस बीच यूएन ने कहा कि भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से तुर्किये और सीरिया, दोनों ही देशों में बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि केवल तुर्किये में मरने वालों की संख्या 8,500 को पार कर गई है। हालांकि, हम अपने किसी भी नागरिक को सड़क पर नहीं छोड़ेंगे। तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत एवं बचाव दल दिन रात हजारों इमारतों के मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश में दिन रात जुटे हैं।

60 हजार बचावकर्मी दिन-रात लगे

तुर्किये के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में अब लगभग 60,000 बचाव कर्मी लगातार काम कर रहे हैं। हालांकि, यहां ढह चुकी इमारतों की संख्या इतनी अधिक है कि लोग अब भी मदद के इंतजार में हैं। भूकंप के दो दिन बाद, रेस्क्यू टीम ने 3 वर्षीय बच्चे आरिफ कान को कहरामनमारस में एक ढह चुकी एक इमारत के मलबे के नीचे से निकाला। लड़के के पिता राहतकर्मी पहले ही सुरक्षित निकाल चुके थे। केसी मलबे से अपने बच्चे को सुरक्षित निकलते हुए देख अपने आंसू रोक नहीं पाया।

यह भी पढ़ें भूकंप के बाद अपनी जगह से 10 फीट खिसका तुर्किये, अब तक करीब 8 हजार मौतें

संबंधित खबरें...

Back to top button