PlayBreaking News

Bihar Election Results :PM नरेंद्र मोदी की रैलियों ने बदला बिहार का समीकरण, इन सीटों पर चला जादू

PM नरेंद्र मोदी का बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA के लिए प्रचार अभियान आज बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ लाता हुआ दिखाई दे रहा है। 6 दिनों तक मोदी ने राज्य के विभिन्न जिलों में रैलियां कीं, जिनमें समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, छपरा, पटना, कटिहार, भागलपुर और बेतिया शामिल थे।
Follow on Google News
PM नरेंद्र मोदी की रैलियों ने बदला बिहार का समीकरण, इन सीटों पर चला जादू
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार चुनाव 2025 के परिणाम के दिन पूरे बिहार में उत्साह और जोश अपने चरम पर है। छह दिनों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के समर्थन में एक जबरदस्त प्रचार अभियान शुरू किया था। आज उसी प्रचार का असर हर जगह महसूस किया गया। जनता का जोश और समर्थन  साफ दिखाई दिया। इन छह दिनों में पीएम मोदी की रैलियों ने न सिर्फ बिहार की जनता का दिल जीता बल्कि विभिन्न जिलों में राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया और अब NDA स्पष्ट बहुमत की ओर आगे बढता दिख रहा है। 

    समस्तीपुर-बेगूसराय में मोदी की धमाकेदार रैली

    प्रधानमंत्री ने 24 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरुआत समस्तीपुर से की। समस्तीपुर जिले में कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरो, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसरा और हसनपुर निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। बता दें कि उसी दिन बेगूसराय में भी रैली आयोजित की गई थी, जहां जनता ने एनडीए के पक्ष में भारी समर्थन दिखाया।

    मुजफ्फरपुर-छपरा में जनता का उत्साह

    6 दिन बाद 30 अक्टूबर को PM मोदी मुजफ्फरपुर और छपरा पहुंचे। उन्होंने मुजफ्फरपुर में सुबह सभा की और दोपहर में छपरा में जनसमूह को संबोधित किया। इन रैलियों में जनता का उत्साह और आशीर्वाद साफ दिखाई दिया। मोदी ने भावनात्मक बातचीत के जरिए लोगों का विश्वास और बढ़ाया और NDA की जीत के रास्ते मजबूत किए।

    2 नवंबर-पटना में भव्य रोड शो

    2 नवंबर को प्रधानमंत्री पटना पहुंचे और जिले के कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावशाली रोड शो किया। यह रोड शो प्रचार अभियान में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। लोगों की भीड़ और जोश ने स्पष्ट कर दिया कि NDA की लहर इस बार पूरे राज्य में महसूस की जा रही है।

    बिहार के अन्य जिलों में रैलियां

    मोदी की प्रचार यात्रा 3, 6 और 7 नवंबर को जारी रही। इस दौरान उन्होंने कटिहार, भागलपुर और बेतिया समेत अन्य जिलों में जनसभाएं कीं।

    NDA की अब तक की सबसे बड़ी जीत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीतामढ़ी रैली का वीडियो आज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जनता को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि यह चुनाव NDA की अब तक की सबसे बड़ी जीत साबित होने वाला है। उनका कहना था, कि ‘मैं आपको कह रहा हूं कि विजय उत्सव की तैयारी कर लीजिए।’ अब प्रधानमंत्री ये भविष्यवाणी सच साबित हुई। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts