सेवा यात्रियों से पीएम मोदी की खास बातचीत, बोले- सिर्फ वोट नहीं! समाज बदलने के लिए करें सेवा, गांधी के विचारों का किया जिक्र

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी से गुजरात के वडनगर जा रहे सेवा यात्रियों से बात की। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन और उनके सामाजिक सुधार के प्रयासों का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि देश और समाज में बदलाव केवल राजनीति के जरिए नहीं आता, बल्कि लोगों के बीच जाकर काम करने से भी आता है। उन्होंने सेवा यात्रियों को भारत की विविधता को करीब से समझने का मौका बताया। बातचीत में गांवों के विकास, महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सरकारी योजनाओं और सेवा करने वालों के सम्मान जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने अपनी बात रखी।
गांधी का जिक्र, बोले- समाज सुधार भी जरूरी
पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी, लेकिन उनका काम केवल स्वतंत्रता आंदोलन तक सीमित नहीं था। गांधी समाज में मौजूद बुराइयों को दूर करने के लिए भी लगातार काम करते रहे। मोदी ने कहा कि आज भी समाज में अच्छे बदलाव के लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है। उनके मुताबिक ऐसे काम का उद्देश्य केवल वोटबैंक की राजनीति नहीं, बल्कि लंबे समय तक सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए।
यात्राओं से भारत को समझने का मौका
प्रधानमंत्री ने सेवा यात्रियों से कहा कि अलग-अलग राज्यों और गांवों में जाना भारत को करीब से समझने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि देश की असली विविधता केवल किताबों में पढ़कर नहीं जानी जा सकती। लोगों से मिलना, उनकी परंपराओं को समझना और अलग-अलग बोलियों को सुनना यात्रा को खास अनुभव बनाता है। उन्होंने यात्रियों से इस सफर को सेवा और सीख से जोड़ने की बात कही।
भारत का एशियाड में गोल्डन धमाका, सुरुचि-कमलजीत ने शूटिंग में रचा इतिहास..!
वडनगर ने दिए संस्कार, काशी ने बढ़ाया सेवा भाव
पीएम मोदी ने कहा कि वडनगर ने उन्हें जीवन के संस्कार दिए, जबकि काशी ने उनके जीवन में सेवा के कई रंग जोड़े। उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में की गई यात्राओं से उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। रास्ते में मिले लोगों और उनके अनुभवों ने उनके जीवन को दिशा देने में भूमिका निभाई।
गांवों में बदलाव का भी किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में गांवों और शहरों के बीच का अंतर कम हुआ है। उनके अनुसार गांवों में बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और बेटियों में आत्मनिर्भरता बढ़ी है। पीएम ने सरकारी योजनाओं को लेकर कहा कि असली संतोष तब मिलता है, जब उनका लाभ समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचता है।
सफाईकर्मियों का सम्मान याद किया
सेवा के महत्व को समझाते हुए पीएम मोदी ने प्रयागराज कुंभ का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि कुंभ में सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों ने देश का मान बढ़ाया। इसी भावना के तहत उन्होंने सफाईकर्मियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया था। पीएम ने कहा कि समाज के लिए सेवा करने वाले लोगों का सम्मान जरूरी है।
हेलमेट को लेकर भी दी सलाह
बातचीत के दौरान कुछ यात्रियों की भगवा पगड़ी देखकर पीएम मोदी ने हल्के अंदाज में कहा कि पगड़ी ग्रामीणों के सम्मान और अपनापन दिखाती है, लेकिन इसे हेलमेट नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बाइक चलाते समय सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की सलाह दी।
बंगाल में कांग्रेस का EC के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग
7 अक्टूबर को पूरी होंगी यात्राएं
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को दो बाइक रैलियां शुरू की गई थीं। एक यात्रा वडनगर से वाराणसी और दूसरी वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना हुई थी। दोनों यात्राओं के 7 अक्टूबर को पूरा होने की योजना है। ये यात्राएं प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन से जुड़ी हैं।




















