भोपालमध्य प्रदेश

PM मोदी का भोपाल दौरा: सपने कैसे सच हो सकते हैं, इसका उत्तम उदाहरण है भारतीय रेलवे: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मप्र की राजधानी में सोमवार को जंबूरी मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने आदिवासियों को कई सौगातें प्रदान की साथ ही प्रधानमंत्री ने अनेक याेजनाओं का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने नवनिर्मित वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (हबीबगंज) का लोकार्पण भी किया। प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, विधायक रामेश्वर शर्मा आदि ने स्वागत किया। वहीं जंबूरी मैदान में आदिवासी कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया। पीएम ने भाजपा के वयोवृद्ध नेता लक्ष्मीनारायण गुप्ता का सम्मान किया।

गौरव पूर्ण इतिहास और वैभवशाली भविष्य के संगम का दिन: मोदी

पीएम मोदी ने वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण कर जनता को संबोधित किया। आज का दिन भोपाल के लिए… मध्यप्रदेश के लिए और पूरे देश के लिए गौरव पूर्ण इतिहास और वैभव शाली भविष्य के संगम का दिन है। भारतीय रेल का भविष्य कितना आधुनिक है, कितना उज्ज्वल है… ये भोपाल के रेलवे स्टेशन जो भी आएगा उसे दिखाई देगा। भोपाल के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का सिर्फ कायाकल्प ही नहीं हुआ है बल्कि गिन्नौरगढ़ की रानी कमलापति जी का इससे नाम जुड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है। गोंडवाना के गौरव से आज भारतीय रेल का गौरव भी जुड़ गया है। ये भी ऐसे समय में हुआ है जब आज देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। इसके लिए मप्र के सभी बहनों-भाइयों को विशेष रूप से जनजातीय समाज को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

मप्र के रेल रूट में दबाव कम होगा

इस कार्यक्रम में भोपाल रानी कमलापति बरखेड़ा लाइन का तहरीकरण, गुना-ग्वालियर खंड का बिजलीकरण, फतेहाबाद-चंद्रावतीगंज-उज्जैन और मथेला-निमाड़ खेड़ीखंड का बिजलीकरण और उसे ब्रॉडगेज के प्रोजेक्ट्स में बदलने का भी लोकार्पण हुआ है इन सभी सुविधाओं के बनने से मप्र के सबसे व्यस्त रेल रूट में से एक पर दबाव कम होगा। विशेष कर महाकाल की नगरी उज्जैन और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर। इसके बीच मेमो सेवा शुरू होने से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ होगा। अब इंदौर वाले महाकाल के दर्शन कर समय पर लौट भी पाएंगे। इसके साथ ही कर्मचारी, व्यवसायी, श्रमिक साथी रोज अपडाउन कर यात्रा करते हैं… उनको भी सुविधा होगी।

पहले भारतीय रेल को कोसते थे

भारत कैसे बदल रहा है… सपने कैसे सच हो सकते हैं… ये देखना हो तो आज इसका एक उत्तम उदाहरण है। भारतीय रेलवे भी बन रहा है। 6 साल पहले तक जिसका भी पाला भारतीय रेल से पड़ता था, तो वो भारतीय रेल को ही कोसते हुए हमेशा कुछ न कुछ बोलते हुए ज्यादा नजर आता था। स्टेशन पर भीड़भाड़, गंदगी, ट्रेन का इंतजार, स्टेशन पर बैठने की, खाने पीने की असुविधा। ट्रेन के अंदर भी गंदगी। सुरक्षा की भी चिंता।आपने देखा होगा लोग बैग के साथ चैन लेकर आते थे, ताला लगाते थे, दुर्घटना का डर, ये सबकुछ … अर्थात रेलवे बोलते ही सबको ऐसा ही ध्यान में आता था। नाम में एक यही छवि उभर कर आती थी, लेकिन स्थिति यहां तक पहुंच गई थी कि लोगों ने स्थितियों को बदलने की उम्मीद तक छोड़ दी थी। लोगों ने मान लिया कि ऐसा ही गुजारा करो। सब ऐसे ही चलने वाला है, लेकिन जब देश ईमानदारी से, संकल्पों की सिद्धी के लिए जुड़ता है तो सुधार आता ही आता है। परिवर्तन होता ही होता है… ये हम बीते सालों से निरंतर देख रहे हैं।

मिली ये सौगातें

  • उज्जैन-फतेहाबाद-चंद्रानतीगंज ब्रॉडगेज रेलखंड का लोकार्पण।
  • भोपाल-बरखेड़ा रेलखंड की तीसरी 47 किमी रेल लाइन।
  • गुना-ग्वालियर रेलखंड के बिजलीकरण का लोकार्पण।
  • उज्जैन-इंदौर और इंदौर-उज्जैन मेमू ट्रेन का शुभारंभ।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री मोदी को रानी कमलापति की प्रतिमा भेंट की।

जंबूरी मैदान में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे मोदी

जंबूरी मैदान में अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (हबीबगंज) का लोकार्पण करने रवाना हुए थे। रास्ते में पीएम का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम के काफिले पर लोगों ने फूल बरसाए। वहीं प्रधानमंत्री ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया। इस दौरान मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ मौजूद हैं।

पीएम ने आदिवासियों का उन्हीं की भाषा में किया स्वागत, कहा राम-राम

पीएम मोदी ने जन सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आदिवासियों का उन्हीं की भाषा में स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘आदि जौहार मध्यप्रदेश राम-राम सेवा जौहार- मोर सगा जनजाति बहन-भाई ला स्वागत जौहार करता हूं। तम्हारो स्वागत करूं।’ पीएम ने कहा सभी को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज का दिन पूरे देश के पूरे जनजातीय समाज के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज भारत अपना पहला जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। आजादी के बाद देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पूरे देश की जनजातीय समाज की कला, संस्कृति, स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को गौरव के साथ याद किया जा रहा है… उन्हें सम्मान दिया जा रहा है।

मप्र के जनजातीय समाज का आभार व्यक्त करता हूं : पीएम मोदी

आजादी के अमृत महोत्सव में इस नए संकल्प के लिए मैं पूरे देश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं आज यहां मप्र के जनजातीय समाज का आभार व्यक्त करता हूं। बीते अनेक वर्षों में निरंतर हमें आपका स्नेह, आपका विश्वास मिला है। ये स्नेह हर पल और मजबूत होता जा रहा है। आपका यही प्यार हमें आपकी सेवा के लिए दिन रात एक करने के प्रेरणा देता है… ऊर्जा देता है। पीएम ने कहा, वीर महाराणा प्रताप के संघर्ष की कल्पना बहादुर भीलों के बिना नहीं की जा सकती थी। इसी सेवा भाव से ही आज आदिवासी समाज के लिए शिवराज जी की सरकार ने कई बड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया है।

जीवन का एक महत्वपूर्ण समय मैंने आदिवासियों के बीच बिताया

कार्यक्रम के प्रारंभ में मेरे आदिवासी जनजातीय समूह के सभी लोग… अलग अलग मंच पर गीत के साथ, धुन के साथ… अपनी भावनाएं… प्रकट कर रहे थे। मैंने प्रयास किया उन गीतों को समझने के लिए… क्यों‍कि, मेरा ये अनुभव रहा है कि जीवन का एक महत्वपूर्ण समय मैंने आदिवासियों के बीच में बिताया है… और मैंने देखा कि उनकी हर एक बात में कोई न कोई तत्व ज्ञान होता है। पर्पज ऑफ लाइफ आदिवासी अपने नाच-गान में… अपने गीतों में… अपनी परंपराओं में बखूबी प्रस्तुत करते हैं… और इसलिए आज के इस गीत के प्रति मेरा ध्यान जाना… बहुत स्वाभाविक था… और मैंने जब गीत के शब्दों को बहुत बारीकी से देखा…तो मैं गीत को तो नहीं दोहरा रहा हूं…लेकिन आपने जो कहा शायद देशभर के लोगों को आपका एक एक शब्द जीवन जीने का कारण जीवन जीने का इरादा जीवन जीने के हेतु बखूबी प्रस्तुत करता है।

शरीर चार दिनों का है, अंत में मिट्टी में मिल जाएगा

सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कलाकरों से कहा, आपने अपने नृत्य के द्वारा अपने गीत के द्वारा आज प्रस्तुत किया कि शरीर चार दिनों का है, अंत में मिट्टी में मिल जाएगा। खाना-पीना खूब किया… भगवान का नाम भुलाया… देखिए ये आदिवासी हमें क्या कह रहें हैं। सच मुच वे शिक्षित हैं कि हमें अभी सीखना बाकी है…आगे कहते हैं कि मौज मस्ती में उम्र भर बीता दी…जीवन सफल नहीं किया। अपने जीवन में लड़ाई झगड़ा खूब किया। घर में उत्पाद भी खूब किया…जब अंत समय आया तो मन में…पछताना व्यर्थ है। धरती, खेत, खलिहान किसी के नहीं हैं… अपने मन में गुमान करना व्यर्थ है… ये धन, दौलत कोई काम के नहीं हैं…इसे यहीं छोड़कर जाना है। आप देखिए इस संगीत में इस नृ्त्य में जो शब्द कहे गए हैं… वो जीवन का उत्तम तत्व ज्ञान जंगलों में जिंदगी गुजारने वाले मेरे आदिवासी भाई-बहनों ने आत्मसात किया है। इससे बड़ी किसी देश की ताकत क्या हो सकती है… इससे बड़ी किसी देश की विरासत क्या हो सकती है…इससे बड़ी देश की पूंजी क्या हो सकती है।

शुभारंभ
राशन वाहन की चाबी सौंपते हुए मुख्यमंत्री शिवराज और प्रधानमंत्री मोदी।

आदिवासी समाज के लिए कई बड़ी योजनाओं का किया शुभारंभ

मोदी ने कहा कि, साथियों… इसी सेवा भाव से ही आज आदिवासी समाज के लिए शिवराज जी की सरकार ने कई बड़ी योजनाओं का शुभारंभ किया। राशन वाहन योजना का शुभारंभ… मप्र सीकल सेल मिशन हो… ये दोनों कार्यक्रम आदिवासी समाज में स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुझे इसका भी संतोष है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत मुफ्त राशन मिलने से कोरोना काल में गरीब आदिवासी परिवारों को इतनी बड़ी मदद मिली। अब जब गांव में आपके घर के पास सस्ता राशन पहुंचेगा तो आपका समय भी बचेगा और अतिरिक्त खर्च से भी मुक्ति भी मिलेगी।

लोगों को आदिवासियों से बहुत कुछ सीखना है: मोदी

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि हमें आदिवासी से बहुत कुछ सीखना है। आयुष्मान भारत योजना से पहले ही अनेक बीमारियों का मुफ्त इलाज… आदिवासी समाज को मिल रहा है। देश के गरीबों को मिल रहा है। मुझे खुशी है कि मप्र में जनजातीय परिवारों में तेजी से मुफ्त टीकाकरण भी हो रहा है।दुनिया के पढ़े-लिखे देशों में भी टीकाकरण को लेकर सवालिया निशान लगाने की खबरें आती हैं, लेकिन मेरा आदिवासी भाई-बहन टीकाकरण के महत्व को समझता भी है… स्वीकारता भी है… और देश को बचाने में अपनी भूमिका अदा कर रहा है। इससे बड़ी समझदारी क्या होती है। 100 साल की सबसे बड़ी महामारी से सारी दुनिया लड़ रही है। सबसे बड़ी महामारी से निपटने के लिए जनजातीय समाज के सभी साथियों का वैक्सीनेशन के लिए आगे बढ़कर आना… सच मुच में ये अपने आप में गौरव पूर्ण घटना है। पढ़े-लिखे शहरों में रहने वाले लोगों को मेरे इन आदिवासी भाई-बहनों से बहुत कुछ सीखने जैसा है।

शिवराज

भगवन बिरसा मुंडा को प्रणाम करता हूं: सीएम शिवराज

भारत माता और बिरसा भगवान के जयकारे के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की संबोधन की शुरुआत की। सीएम शिवराज ने पीएम मोदी, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सभी मंत्रीगण और सांसदगण का स्वागत किया। सभा में दूर-दूर केवल जनसैलाब ही दिखाई दे रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी आज जनजातीय रंग में रंग गया है। मेरे प्रिय भाइ-बहनों को प्रणाम… सबको राम-राम…  सीएम शिवराज सिंह ने कहा जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद। जनजातीय योद्धाओं को मेरा प्रणाम। भगवन बिरसा मुंडा को प्रणाम करता हूं। आजादी दिलाने में भगवान बिरसा मुडा का अहम योगदान। प्रधानमंंत्री जी मैं आपको नमन करता हूं। आपने हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति किया। बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का काम किया। पीएम मोदी ने रानी का सम्मान बढ़ाया है। जो पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाई।

चौहान

सीएम शिवराज ने विपक्ष पर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम ने कहा, जो आईफा कराने वाले थे… वो जनजातीय दिवस को फिजूलखर्ची कह रहे हैं। आदिवासियों के नेता हैं पीएम नरेंद्र मोदी। कभी गोंड राजाओं का राज हुआ करता था रानी कमलापति ने जल समाधि ली। एक नहीं अनेक योजनाएं सरकार ने शुरू की हैं। राशन आपके गांव योजना शुरू कर दी गई है। हर गांव में घर-घर राशन गरीबों को पहुंचाया जाएगा। मोदी जी के राज में कोई गरीब भूखा नहीं सोएगा। हर गरीब को आवास दे रहे हैं पीएम मोदी। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना शुरू की।

पीएम मोदी का बैगा माला और पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

मोदी-मोदी के नारों से गूंजा जंबूरी मैदान

आदिवासी प्रदर्शनी का पीएम ने किया अवलोकन

आदिवासी प्रदर्शनी
आदिवासी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पीएम मोदी।

जंबूरी मैदान पहुंचे PM माेदी

एयरपोर्ट
एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का सीएम शिवराज, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, विधायक रामेश्वर शर्मा आदि ने स्वागत किया।

जनजातीय कलाकारों में दिखा गजब का उत्साह

PM के स्वागत के लिए सजे थे मंच

BU के ज्ञान विज्ञान भवन भवन के सामने मेन रोड के साइड में एक दर्जन मंच बनाए गए थे। जिसमें अलग-अलग जिलों से आए लोग एवं कलाकार नृत्य एवं अन्य माध्यमों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।

जंबूरी मैदान पहुंचे 2 लाख से अधिक लोग

जानकारी के मुताबिक आदिवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों की बैठने की व्यवस्था बनाई गई थी, लेकिन तकरीबन ढाई लाख लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे। जिसके बाद सैकड़ों लोग मैदान के बाहर खड़े होकर पीएम को सुनते नजए आए।

कार्यक्रम

हर साल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनेगा: मोदी

भोपाल आने से पहले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की याद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रांची में संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एलान किया कि आज से हर साल 15 नवंबर बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा, आजादी के अमृत काल में देश ने तय किया है कि भारत की जनजातीय परंपराओं को, इसकी वीरता की गाथाओं को और भी भव्य पहचान दी जाएगी।

प्रधानमंत्री

भोपाल पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज सुबह भोपाल पहुंचे। एयरपोर्ट पर कई मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने सिंधिया का स्वागत किया।

ये भी पढे़: PM मोदी का भोपाल दौरा: जनजातीय वर्ग को देंगे कई सौगातें, यहां जानें उनका आज का शेड्यूल

संबंधित खबरें...

Back to top button