west asia crisis :PM Modi ने की सऊदी अरब और बहरीन पर किए हमलों की निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के शहजादे प्रिंस मोहदम्मद बिन सलमान और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ बात कर कहा कि भारत इन देशों पर हमलों की निंदा करता है और क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की बहाली का पक्षधर है।
PM Modi ने की सऊदी अरब और बहरीन पर किए हमलों की निंदा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से बातचीत की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि क्षेत्र की बदलती स्थिति और वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

    Twitter Post

    संप्रभुता और शांति पर जोर

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री, प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ चर्चा हुई। भारत सऊदी अरब की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करते हुए हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करता है। हमने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि क्षेत्र में शीघ्र शांति और स्थिरता की बहाली अत्यंत आवश्यक है। इन कठिन समय में भारतीय समुदाय के कल्याण का ध्यान रखने के लिए मैंने उनका आभार व्यक्त किया। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में सुरक्षा हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। भारत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह अपने रणनीतिक साझेदारों की संप्रभुता का सम्मान करता है और किसी भी प्रकार के हमले की कड़ी निंदा करता है। साथ ही, खाड़ी देशों में बसे लाखों भारतीयों की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

    बहरीन से एकजुटता, क्षेत्रीय तनाव पर चिंता

    Twitter Post

    बहरीन के राजा के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ टेलिफोन पर सार्थक वार्ता हुई। भारत बहरीन पर हुए हमलों की निंदा करता है और इस कठिन समय में उसके लोगों के साथ एकजुटता प्रकट करता है। बहरीन में भारतीय समुदाय को दिए गए निरंतर समर्थन के लिए मैंने उनका धन्यवाद किया। दरअसल, ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों और अन्य स्थानों पर हमले किए हैं। पिछले तीन दिनों से जारी इन घटनाओं ने क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया है और तनाव चरम पर है। खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रह रहे हैं, इसलिए भारत सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार संपर्क में है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी बेंजामिन नेतन्याहू और मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बातचीत कर चुके हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts