
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पद से हटा दिया है। इस मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है। वहीं किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। मोदी कैबिनेट में हुए बदलाव को लेकर रिजिजू ने कहा कि, चुनाव की वजह से पोर्टफोलियो में बदलाव किया गया है।
किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कही ये बात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है। किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू विज्ञान मंत्रालय दिया गया। इसको लेकर किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, ”माननीय पीएम मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना सौभाग्य रहा। मैं सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और सभी लॉ अधिकारियों को हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। एक बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में मैंने जिस उत्साह और जोश के साथ काम किया था, वैसे ही भू विज्ञान मंत्रालय में जिम्मा संभालूंगा।
It has been been a privelege and an honour to serve as Union Minister of Law & Justice under the guidance of Hon’ble PM Shri @narendramodi ji. I thank honble Chief Justice of India DY Chandrachud, all Judges of Supreme Court, Chief Justices and Judges of High Courts, Lower… pic.twitter.com/CSCT8Pzn1q
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) May 18, 2023
2021 में कानून मंत्री बने थे रिजिजू
- किरन रिजिजू का जन्म 19 नवंबर, 1971 को अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में हुआ था।
- रिजिजू अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं।
- 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव (अरुणाचल पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र) लड़ा और जीत हासिल की।
- 2009 के लोकसभा चुनाव में वे हार गए।
- 2014 के चुनाव में रिजिजू ने फिर से जीत हासिल की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में गृह राज्य मंत्री बनाए गए।
- मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल यानी 2019 में वे खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए थे।
- जुलाई 2021 में कैबिनेट विस्तार के दौरान उन्हें कानून मंत्री बनाया गया, उन्होंने रविशंकर प्रसाद की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी।
कौन हैं अर्जुन राम मेघवाल?
- अर्जुन राम मेघवाल का जन्म बीकानेर के किस्मिदेसर गांव में हुआ है। वे 2009 से बीकानेर से सांसद हैं।
- मेघवाल ने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से बीए और एलएलबी की। उन्होंने इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री (M.A) की।
- उन्होंने फिलीपींस विश्वविद्यालय से एमबीए भी किया है।
- वह राजस्थान कैडर के एक आईएएस अधिकारी रहे हैं।
- उन्हें राजस्थान में अनुसूचित जाति के चेहरे के रूप में देखा जाता है।