छत्तीसगढ़ विमान हादसा मामला :पहाड़ से टकराकर चार्टर्ड प्लेन क्रैश की सूचना की पुष्टि नहीं, मौके पर नहीं मिला कोई मलबा

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को आरा पहाड़ से टकराकर एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की सूचना पुष्ट नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को किसी प्लेन का मलबा नहीं मिला।
पहाड़ से टकराकर चार्टर्ड प्लेन क्रैश की सूचना की पुष्टि नहीं, मौके पर नहीं मिला कोई मलबा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक भीषण विमान हादसा की सूचना अफवाह साबित हुई। जिले के कलेक्टर और एसएसपी मौके पर पहुंचे तो उन्हें हादसे होने का कोई प्रूफ नहीं मिला। अधिकारियों ने बतया कि सूचना मिली थी कि आरा पहाड़ी पर एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया है। लेकिन जब बताई गए जगह पर पहुंचे तो पता चला कि वहां ऐसा कुछ भी नहीं था। दरअसल उस पहाड़ी से एक प्लेन गुजरा था और कुछ देर बाद वहां धुआं निकलने लगा, तो ग्रामीणों को लगा कि प्लेन क्रैश हो गया है। 

ग्रामीणों ने विस्फोट की बात नहीं सुनी

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में कुछ धुआं उठने की सूचना मिली थी। मौके पर कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेंद सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों से जानकारी ली जा रही है । लेकिन अभी तक किसी ग्रामीणों ने विस्फोट होने की आवाज नहीं सुनी  और कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन को कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts