Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पितृपक्ष आज से प्रारंभ: लोगों ने शीतलदास की बगिया पहुंचकर किया पितरों का तर्पण

भोपाल। आज से पितृपक्ष शुरू हो गए हैं। छह अक्तूबर तक पितरों का तर्पण किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक, मांगलिक कार्य नहीं होंगे। आज सुबह राजधानी की शीतल दास की बगिया में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर पितरों का तर्पण किया। आज से छह अक्तूबर तक लोग अपने अपने पूर्वजों का श्राद्ध करेंगे। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अनुष्ठान किए जाएंगे। बता दें कि पितरों के तर्पण से पितृ प्रसन्न होते हैं। [caption id="attachment_4648" align="aligncenter" width="853"] शीतल दास की बगिया में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर पितरों का तर्पण किया।[/caption]

षष्ठी तिथि का श्राद्ध 26 व 27 सितंबर को किया जा सकेगा

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक पूर्णिमा तिथि 20 सितंबर की सुबह 5.01 बजे लग चुकी है। ऐसी स्थिति में पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध सोमवार को होगा। वहीं, षष्ठी तिथि 26 सितंबर की सुबह 10.59 बजे से लगकर 27 सितंबर की दोपहर 1.03 बजे तक रहेगी। इस तिथि का श्राद्य़ का संयोग दो दिन रहेगा। श्राद्ध करने का उपयुक्त समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रहता है। इसी कारण षष्ठी तिथि का श्राद्ध 26 व 27 सितंबर को किया जा सकेगा। [caption id="attachment_4649" align="aligncenter" width="1200"] आज से छह अक्तूबर तक लोग अपने अपने पूर्वजों का श्राद्ध करेंगे। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अनुष्ठान किए जाएंगे।[/caption]
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts