Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

तस्वीरें, टैलेंट और सेलिब्रेशन… PIMS में कुछ यूं मना World Photography Day, छात्रों ने जमकर किया एंजॉय

भोपाल के People’s Institute of Media Studies (PIMS), People’s University में विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Follow on Google News
तस्वीरें, टैलेंट और सेलिब्रेशन… PIMS में कुछ यूं मना World Photography Day, छात्रों ने जमकर किया एंजॉय
PIMS में World Photography Day के मौके पर आयोजित खास कार्यक्रम

भोपाल के People’s Institute of Media Studies (PIMS), People’s University में विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और फोटोग्राफी के जरिए अपनी सोच, भावनाओं और कल्पनाओं को तस्वीरों में उतारा। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए Open Photography Competition आयोजित किया गया, जिसकी थीम What does HOME mean to you? रखी गई। छात्रों को अपने लिए ‘घर’ के मायने तस्वीरों के माध्यम से बताने का मौका मिला। किसी के लिए घर एक जगह था, तो किसी के लिए परिवार, रिश्ते, यादें और अपनापन। विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कर इस थीम को अलग-अलग नजरिए से पेश किया।

तस्वीरों में दिखी ‘घर’ की कहानी

प्रतियोगिता में छात्रों की तस्वीरों में रचनात्मकता के साथ भावनाएं भी देखने को मिलीं। किसी तस्वीर में परिवार के साथ बिताए पल नजर आए, तो किसी में घर के छोटे-छोटे खुशनुमा लम्हों को कैद किया गया। तस्वीरों के जरिए विद्यार्थियों ने बताया कि ‘HOME’ सिर्फ चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि वह जगह है जहां इंसान को अपनापन, सुकून और प्यार मिलता है।

/img/99/1787144343828

गरिमा ने कैमरे में कैद की भगवान की सुंदर छवि।

/img/99/1787144346506

डॉली की क्लिक में नजर आया खूबसूरत भारत। 

/img/99/1787144382813

ओम द्वारा कैमरे में कैद की गई मनमोहक तस्वीर।

/img/99/1787144374688

सकीना ने अपने कैमरे में कैद किया खूबसूरत पल।

/img/99/1787144385711

कुमकुम द्वारा ली गई सुंदर तस्वीर

/img/99/1787144372157

अर्थव द्वारा कैमरे में कैद की गई मनमोहक तस्वीर।

/img/99/1787144379859

निधि की तस्वीर में दिखा दिल छू लेने वाला नजारा।

/img/99/1787144369493

पवन ने अपनी तस्वीर में दिखाया खूबसूरत ‘HOME’ का एहसास। 

सजावट ने बढ़ाई कार्यक्रम की खूबसूरती

कार्यक्रम के लिए परिसर में आकर्षक सजावट की गई थी। खूबसूरत डेकोरेशन और रंग-बिरंगे माहौल ने पूरे कार्यक्रम को खास बना दिया। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

/img/99/1787144329556

केक कटिंग से लेकर डांस और सिंगिंग तक हुआ खूब मनोरंजन

विश्व फोटोग्राफी दिवस का यह आयोजन सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा। कार्यक्रम में केक कटिंग भी की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने डांस और सिंगिंग में हिस्सा लिया। मस्ती, संगीत और तालियों के बीच छात्रों ने जमकर एंजॉय किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कैंपस में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

/img/99/1787144360940
/img/99/1787144800054 

People’s Update की टीम की रही खास भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में People’s Update के Digital Head जितेंद्र शर्मा और उनकी टीम, PIMS की Principal डॉ. तसनीम खान समेत सभी टीचर्स कार्यक्रम में मौजूद रहीं और उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

छात्रों के लिए सीख और यादगार अनुभव

विश्व फोटोग्राफी दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने के साथ-साथ फोटोग्राफी को एक अलग नजरिए से समझने का अवसर दिया। कैमरे से खींची गई हर तस्वीर के पीछे एक कहानी और एक भावना होती है। PIMS के इस आयोजन में छात्रों ने अपनी तस्वीरों के जरिए यही बात साबित की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया, तस्वीरें खिंचवाईं और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। फोटोग्राफी, संगीत, डांस और मस्ती से भरा यह आयोजन छात्रों के लिए एक खूबसूरत और यादगार अनुभव बन गया।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts