Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वजन कम करने और स्वस्थ्य जीवन का सही केलकुलेशन बताता है PI

अच्छी सेहत और वजन नियंत्रित करने के लिए हम कई तरह की कोशिश करते हैं लेकिन इसे वैज्ञानिक तरीके से कैसे कम किया जो इसकी जानकारी कम ही लोगों को होती है। तो घंटों पसीना बहाने के बजाय PI (पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस या व्यक्तिगत गतिविधि इंटेलिजेंस) पर को चेक करके वजन कम किया जा सकता है और अच्छी सेहत भी पाई जा सकती है। रिसर्च के मुताबिक एक सप्ताह में 100 PI के बराबर फिजिकल एक्टिविटी बढ़ते वजन पर काबू पाने में मदद कर सकती है। क्या है PI PI यानी पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस। यह आपकी सक्रियता को ट्रैक करने का माध्यम है। अपना PI पता करने के लिए हमें उन उपकरणों की जरूरत होती है जो दिल की गति को नापते हैं। ऐसा करने वाले उपकरण किसी भी स्मार्ट वॉच और हेल्थ बैंड में मिलते हैं। किसने खोजा तरीका PI एक्टिविटी मीट्रिक को नॉर्वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (NTNU) के कार्डियक एक्सरसाइज रिसर्च ग्रुप (CRIG) ने प्रोफेसर उलरिक विस्लॉफ की देखरेख में विकसित किया गया था। इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने पाया कि एक सप्ताह में 100 PI दिल की बीमारी को दूर कर लंबा और स्वस्थ जीवन दे सकता है। इसके साथ ही PI लोगों को वजन नियंत्रित करने या उसे मेंटेन करने में भी मदद कर सकता है। यह रिसर्च द लैंसेट रीजनल हेल्थ में पब्लिश हुआ था। इसमें 85,000 से ज्यादा स्वस्थ नॉर्वेजियन प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। इन लोगों को 20 साल तक ट्रैक किया गया था। PI हमारी उन शारीरिक गतिविधियों को नापता है जिनके कारण दिल की धड़कन एक निश्चित सीमा से ऊपर जाती है। इसका मतलब यह है कि जितना तेज दिल धड़केगा उतना ज्यादा PI होगा। इसके साथ ही कम से कम 100 साप्ताहिक PI पॉइन्ट हासिल करने का अर्थ यह होता है कि आपका वजन नियंत्रित रहेगा। पीएआई मीट्रिक को लेकर द अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसिन में भी एक रिसर्च छपा है। उसमें कहा गया है कि 100 PI या उससे ज्यादा PI बना कर रखने पर दिल के रोगों से होने वाली मौतों को 25 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। यह 5 साल तक उम्र भी बढ़ाने में मददगार है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts