Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फिलीपिंस में 'Rai' तूफान ने मचाई भारी तबाही, 75 लोगों की गई जान; 3 लाख लोग बेघर

फिलीपींस के दक्षिणी और मध्य इलाकों में आए राई तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, तूफान से लगभग 75 लोगों की मौत हुई है। यह तूफान इस साल देश में आने वाला सबसे खतरनाक तूफान है। भारी तबाही के चलते 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। इसके कई इलाकों में कई घरों की छतें उड़ गई और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। इसके चलते पॉवर कट हो गया है और दूसरे क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है।

कई लोग हुए लापता

गवर्नर अर्लेनी बाग ओ प्रांत की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया कि संचार सेवा पूरी तरीके से ठप है। रेसक्यू कार्य तेजी से जारी है, लोगों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जो लोग चैरिटी करते हैं या आपातकाल मदद की सुविधा उपलब्ध कराते हैं, उनसे सहायता की अपील की जा रही है। वहीं जानकारी के मुताबिक फिलहाल 10 लोग लापता हैं और 13 लोग जख्मी हैं।

195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

गुरुवार को देश में आए सुपर टाइफून राई के दौरान हवाएं 195 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अधिकतम गति 270 Km प्रति घंटे तक की रफ्तार से चली हवाओं ने दक्षिण पूर्वी एशियाई देश में जमकर तबाही मचाई। शनिवार को सरकारी आपदा राहत एजेंसी ने कम से कम 31 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन स्थानीय खबरों के मुताबिक तूफान की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 75 के करीब हो सकती है। इनमें से ज्यादातर की मौत पेड़ गिरने और उसकी चपेट में आने से हुई है।

95% घरों की उड़ गई छत

डिप्टी गवर्नर नीलो देमेरे ने रेडियो के जरिये जानकारी दी कि लगभग 95 प्रतिशत घरों की छत उड़ गई है। आपात निवास की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा, हम मौजूदा समय में मरम्मत का कार्य कर रहे हैं क्योंकि राहत शिविर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहां रहने का कोई स्थान नहीं है। चर्च, स्कूल, बाजार सब जमींदोज हो गए।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts