Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फिलीपींस में मछली पकड़ने वाली नाव में विस्फोट, चालक दल के 6 सदस्यों की मौत

Follow on Google News
फिलीपींस में मछली पकड़ने वाली नाव में विस्फोट, चालक दल के 6 सदस्यों की मौत
मनीला फिलीपींस के सेबू प्रांत में समुद्र में मछली पकड़ने वाली एक नाव में विस्फोट होने से आग लग गई, जिससे चालक दल के छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, अन्य छह को सुरक्षित बचा लिया गया। तटरक्षक अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात सेबू प्रांत के नागा शहर के पास 'एफ/बी किंग ब्रायन' नामक नाव में विस्फोट होने से आग लग गई थी।

नाव में आग कैसे लगी ?

नाव के कप्तान सहित जीवित बचे चालक दल के सदस्यों का अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारियों ने कहा कि वे इतने सदमे में हैं कि जांचकर्ताओं को यह नहीं बता पा रहे हैं कि नाव में आग कैसे लगी...? तटरक्षक ने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे सेबू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोग घबराहट के कारण समुद्र में कूद गए

तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि नाव का इंजन खराब हो गया था, जिसके बाद उसमें आग लग गई। जिससे चालक दल के सदस्य घायल हो गए और अन्य लोग घबराहट के कारण समुद्र में कूद गए। पास से गुजर रही एक 'टगबोट' ने आग बुझाने में मदद की। जिसके बाद तटरक्षक के अधिकारियों ने खोज-बचाव अभियान शुरू किया।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts