ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘परिणीति पर नहीं… राजनीति पर सवाल करें’, रिलेशनशिप की अफवाहों के सवाल पर बोले राघव चड्ढा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एक साथ स्पॉट किया गया है। जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि, क्या ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के कुछ फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पहले डिनर फिर अगले दिन लंच किया साथ

जानकारी के मुताबिक, राघव चड्ढा पहले परिणीति चोपड़ा के साथ मुंबई के गोरेगांव इलाके में वेस्टिन होटल में डिनर पर गए। जिसके बाद वे दोनों अगले ही दिन ‘लंच डेट’ के लिए फिर से मिले। उन्होंने बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में लंच किया।

दोनों ने पहने थे सेम कलर के कपड़े

तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि, परिणीति और राघव चड्डा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मुंबई में डिनर के समय राघव चड्ढा और परिणीति दोनों ने ही व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। दोनों का इस तरह से कलर कॉर्डिनेट कर कपड़े पहनना डेटिंग की खबरों को हवा दे रहा है।

राघव चड्ढा ने मुसकुराते हुए कही ये बात

दोनों को एक साथ स्पॉट किए जाने को लेकर पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से सवाल किए गए। जिसके जवाब में उन्होंने मुसकुराते हुए कहा कि, आप मुझसे राजनीति पर सवाल करिए, परिणीति पर नहीं

दोनों ही सिंगल हैं अभी

परिणीति चोपड़ा सिंगल हैं, और फिलहाल किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं। वहीं राघव चड्ढा (34) भी सिंगल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को ‘भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ के सम्मान से नवाजा गया था।

संबंधित खबरें...

Back to top button