Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

People’s University में ‘पंखिड़ा 2K26’ का आगाज, गरबा-डांडिया की धुन पर झूमे स्टूडेंट्स; गुजरात की रंगीन छटा ने मोहा मन

भोपाल की People’s University में ‘पंखिड़ा 2K26’ गरबा-डांडिया उत्सव शुरू हुआ। गुजराती लोकगीतों, पारंपरिक परिधानों और स्टूडेंट्स की शानदार प्रस्तुतियों ने जमाया रंग।
People’s University में ‘पंखिड़ा 2K26’ का आगाज, गरबा-डांडिया की धुन पर झूमे स्टूडेंट्स; गुजरात की रंगीन छटा ने मोहा मन
भोपाल की People’s University में दो दिवसीय गरबा-डांडिया उत्सव शुरू

भोपाल। People’s University में दो दिवसीय गरबा एवं डांडिया उत्सव ‘पंखिड़ा 2K26’ की शुरुआत बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ हुई। पीपुल्स स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, गुजराती लोकगीतों और ढोल की थाप ने पूरे माहौल को उत्सव के रंग में रंग दिया। ट्रेडिशनल आउटफिट्स में सजे स्टूडेंट्स ने गरबा और डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। ‘पंखिड़ा’ के उद्घाटन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के चेयरमैन प्रो. खेम सिंह डेहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, मध्य प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. संजय जैन गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर मेघा विजयवर्गिया ने सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ‘पंखिड़ा’ जैसे आयोजन स्टूडेंट्स को भारतीय परंपराओं और लोकसंस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।

https://epapers.peoplessamachar.in/epaper/m/2404443/6acfeee47f037

गुजरात की संस्कृति के रंगों से सजा स्टेडियम

People’s University का पीपुल्स स्टेडियम बुधवार को गुजराती संस्कृति और संगीत की रंगीन दुनिया में बदल गया। मौका था गरबा-डांडिया उत्सव ‘पंखिड़ा 2K26’ का, जहां स्टूडेंट्स ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उत्सव की थीम ‘गुजरात की रंगीन छटा’ रखी गई, जिसमें पारंपरिक गुजराती संस्कृति को आधुनिक अंदाज के साथ पेश किया गया। रंग-बिरंगी सजावट, आकर्षक लाइटिंग और गरबा की धुनों ने कार्यक्रम को खास बना दिया। स्टेडियम में मौजूद स्टूडेंट्स और दर्शकों के बीच पूरे समय उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण स्टूडेंट्स की पारंपरिक वेशभूषा और गरबा-डांडिया की लयबद्ध प्रस्तुतियां रहीं। किसी ने रंगीन चनिया-चोली पहनी, तो कोई पारंपरिक केडिया में नजर आया। सभी ने अपने पहनावे और डांस से गुजराती लोकसंस्कृति की खूबसूरती को सामने रखा।

/img/99/1792046478768

People’s University में ‘पंखिड़ा 2K26’ का रंगारंग आगाज

/img/99/1792046480793

गुजराती संस्कृति से जुड़े स्टूडेंट्स

‘ढोली तारो ढोल बाजे’ पर झूमे युवा

‘पंखिड़ा 2K26’ में म्यूजिक और डांस का ऐसा मेल देखने को मिला, जिसने स्टूडेंट्स के उत्साह को और बढ़ा दिया। ‘ढोली तारो ढोल बाजे’, ‘नगाड़ा संग ढोल’, ‘कमरिया’, ‘इंदना विनवा’ और ‘पंखिड़ा तू उड़ी जाजे’ जैसे लोकप्रिय गरबा ट्रैक्स पर युवाओं ने जमकर डांस किया। गरबा के पारंपरिक गोलाकार स्टेप्स और डांडिया की लयबद्ध थाप ने कार्यक्रम में अलग ही रंग भर दिया। म्यूजिक की बीट्स के साथ स्टूडेंट्स ने पूरे जोश और तालमेल के साथ डांस किया। ग्रुप परफॉर्मेंस में उनकी एनर्जी, कोऑर्डिनेशन और स्टेज प्रेजेंस देखने लायक रही। 

/img/99/1792046484364

गरबा-डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां

/img/99/1792046482660

ट्रेडिशनल आउटफिट्स में दिखे स्टूडेंट्स

पढ़ाई के साथ संस्कृति और मनोरंजन का संगम

कॉलेज और यूनिवर्सिटी का जीवन केवल परीक्षाओं और पढ़ाई तक सीमित नहीं होता। सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने और नई चीजें सीखने का मौका देते हैं। ‘पंखिड़ा 2K26’ भी इसी सोच का हिस्सा है, जहां स्टूडेंट्स ने मनोरंजन के साथ भारतीय लोकपरंपराओं को करीब से महसूस किया। People’s University में आयोजित इस उत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने, दोस्तों के साथ यादगार पल बिताने और अलग-अलग सांस्कृतिक रंगों को समझने का मंच दिया। ग्रुप डांस के दौरान स्टूडेंट्स के बीच तालमेल और सामूहिक ऊर्जा ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts