Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पटना में 10 साल की बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला, लकड़ी चुनने गई थी बच्ची

पटना जिले के मनेर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 10 वर्षीय बच्ची शिवानी कुमार का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान आजाद नगर निवासी अमर कुमार की बेटी के रूप में हुई है।
पटना में 10 साल की बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला, लकड़ी चुनने गई थी बच्ची
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना जिले के मनेर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 10 वर्षीय बच्ची शिवानी कुमार का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान आजाद नगर निवासी अमर कुमार की बेटी के रूप में हुई है।

    शिवानी 26 अगस्त को रतनटोला के महिनावां बगीचा में लकड़ी चुनने गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मनेर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

    सुनसान बगीचे में मिला शव

    बच्ची का शव गांव से दूर सुनसान आम के बगीचे में मिला। घटनास्थल पर चारों ओर पानी भरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    हत्या और दुष्कर्म की आशंका

    एसपी वेस्ट ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस दुष्कर्म की आशंका पर भी जांच कर रही है। इसके लिए मौके से सबूत और नमूने जुटाए गए हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts