Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पथरिया में कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, मलबे में दब गई थी

पथरिया थाना क्षेत्र के सतपारा गांव में शनिवार दोपहर बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार गिरने से 56 वर्षीय अनुसुइया सेन की मौत हो गई। महिला मलबे में दब गई थीं। परिजनों और ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
पथरिया में कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, मलबे में दब गई थी
कच्चे मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत

पथरिया। थाना क्षेत्र के सतपारा गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के बीच कच्चे मकान का छज्जा और दीवार अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से 56 वर्षीय अनुसुइया पति भागीरथ सेन मलबे में दब गईं। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अचानक गिरा छज्जा और फिर भरभराकर गिरी दीवार

महिला के भतीजे श्रीराम सेन के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे परिवार के लोग घर में बैठे थे। अनुसुइया दूसरे कमरे में बैठी हुई थीं। यह कमरा मिट्टी से बना हुआ था।

बारिश के कारण अचानक मकान का छज्जा गिरा और इसके बाद दीवार भी भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे अनुसुइया दब गईं। आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तो महिला मलबे में दबी हुई थी।

आधे घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर

महिला को मलबे से बाहर निकालने के लिए परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया। सभी ने मिलकर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू किया, जिसके बाद महिला को बाहर निकाला जा सका।

परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

Breaking News

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

ड्यूटी डॉक्टर अशोक विक्रम सिंह दांगी ने बताया कि महिला को जब अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी। जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि महिला अपने मकान की दीवार गिरने से मलबे में दब गई थीं। उन्हें इलाज के लिए पथरिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हादसे के बाद परिवार में मचा मातम

अचानक हुए इस हादसे से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि उनकी आंखों के सामने घर की महिला हादसे का शिकार हो गईं।

Prabal Soni
By Prabal Soni

Latest Posts