ताजा खबरराष्ट्रीय

अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी हमले में दो अधिकारियों समेत 7 सैनिकों की मौत

पेशावरपाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से सटे अशांत कबायली वजीरिस्तान जिले में शनिवार को एक सुरक्षा चौकी पर छह आतंकवादियों के आत्मघाती हमलों में दो अधिकारियों समेत कम से कम 7 सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि पांच सैनिकों के साथ साथ एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक कैप्टन की भी जान चली गई। उसने कहा कि छह आतंकवादियों ने मीर अली इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया था और उन्हें भी मार गिराया गया। बयान के अनुसार जब सैनिकों ने अज्ञात आतंकवादियों की घुसपैठ की प्रारंभिक कोशिश विफल की, तब उन्होंने विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी चौकी में घुसी दी। बाद में आतंकवादियों एवं सैनिकों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई।

आज की अन्य खबरें…

जालौन में महिला सिपाही के साथ थाने में दुष्कर्म, आरोपी सिपाही गिरफ्तार

जालौन। जालौन जिले के नदीगांव थाने में एक सिपाही द्वारा कथित तौर पर एक महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला सिपाही ने अपने साथी पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ASP डॉ. असीम चौधरी ने बताया कि नदीगांव थाने में सिपाही कर्मवीर सिंह की तैनाती है, जबकि किसी अन्‍य थाने में महिला सिपाही की तैनाती है।

महिला सिपाही ने सिपाही कर्मवीर सिंह के खिलाफ अपने साथ अभद्र व्यवहार एवं बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। ASP ने बताया कि तहरीर के आधार पर एसपी ने एक जांच समिति गठित की जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया।

संबंधित खबरें...

Back to top button