जबलपुरमध्य प्रदेश

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… जबलपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन के चलने का समय बढ़ाया जा रहा है

जबलपुर। गर्मियों के सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली जबलपुर-कोयंबटूर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस विस्तारित अवधि के लिए रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से 26 मई 2022 से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

इनका बढ़ाया समय

  • गाड़ी संख्या 02198 प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर से कोयंबटूर के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 29 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
  • गाड़ी संख्या 02197 प्रत्येक सोमवार को कोयंबटूर से जबलपुर के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 01 अगस्त 2022 तक के लिए 8-8 फेरे विस्तारित की गई है।

इटारसी में बन रहा है ग्रेड सेपरेटर

जबलपुर के दोनों और इटारसी एवं कटनी में ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। भोपाल मंडल के इटारसी नार्थ-साऊथ डाउन साइड ग्रेड सपरेटर का निर्माण किया जा रहा है। इस इटारसी ग्रेड सेपरेटर की कुल लंबाई 12 किमी है। इस ग्रेड सेपरेटर में 03 मेजर ब्रिज, 26 माइनर ब्रिज, 09 आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) एवं 03 स्टेशन बिल्डिंग इत्यादि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही इटारसी नार्थ-साउथ अप साइड ग्रेड सेपरेटर का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इस इटारसी नार्थ-साउथ अप साइड ग्रेड सेपरेटर की कुल लंबाई 6 किमी है। इस ग्रेड सेपरेटर में 04 मेजर ब्रिज, 41 माइनर ब्रिज, 07 आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) एवं 05 स्टेशन बिल्डिंग इत्यादि का निर्माण कार्य किया जा रहा है। ये कार्य वर्ष 2023 में पूर्ण किया जाएगा।

कटनी में बन रहा 34.9 किमी लंबा ग्रेड सेपरेटर

इसी प्रकार जबलपुर मंडल कटनी में ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 34.9 किमी है। इसके साथ ही इसमें वॉयडक्ट (17.8 किमी), रिटेनिंग वॉल (3.2 किमी), अर्थवर्क (13.9 किमी) पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस ग्रेड सेपरेटर में कुल 676 पियर्स/अब्यूटमेंट्स, 08 रेल ओवर ब्रिज (आरओआर), 06 मेजर ब्रिज निर्माण कार्य के साथ एलिवेटेड डेक पर पॉइंट्स और क्रोसिंग का भी कार्य किया जा रहा है। इसी तरह डॉउन साइड में भी 2585 फाउंडेशन में से 2206 फाउंडेशन का निर्माण कर 85 प्रतिशत कार्य किया गया है। इसके साथ ही 412 पिलर्स में से 160 पिलर्स का निर्माण कर 39 प्रतिशत कार्य किया गया है। ये कार्य वर्ष 2023-24 तक काम पूरा होना है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button