PlayBreaking News

संसद के विशेष सत्र का पहला दिन आज : PM मोदी बोले- ये सेशन छोटा मगर ऐतिहासिक फैसलों वाला होगा, विपक्ष पर साधा निशाना

Follow on Google News
संसद के विशेष सत्र का पहला दिन आज : PM मोदी बोले- ये सेशन छोटा मगर ऐतिहासिक फैसलों वाला होगा, विपक्ष पर साधा निशाना
नई दिल्ली। संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र आज (18 सितंबर) से शुरू हो रहा हौ। सत्र के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में 11 बजे स्पीच देंगे। ससे पहले पीएम ने संसद भवन पहुंचकर कहा- ये सत्र छोटा है लेकिन समय के लिहाज से बड़ा है। वहीं राज्यसभा में 75 सालों की संसदीय यात्रा, उपलब्धियां, अनुभव, यादों और सीख पर बात होगी। केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति समेत चार विधेयकों पर विचार किया जाना प्रस्तावित है। पीएम ने संसद भवन पहुंचकर कहा- ये सत्र छोटा है लेकिन समय के लिहाज से बड़ा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- सभी सांसद उमंग और उत्साह के वातावरण में मिले। रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है करते रहिए। पुरानी बुराइयों को छोड़कर नए संसद में अच्छाइयों के साथ आए। जीवन में कुछ पल ऐसे भी होते हैं, जो उमंग से भर देते हैं। मैं इस छोटे सत्र को इसी रूप में देखता हूं।

विशेष सत्र में होंगी पांच बैठकें

विशेष सत्र में पांच बैठकें होंगी। यह 17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र होगा। इस सत्र में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति समेत चार विधेयकों पर विचार किया जाना प्रस्तावित है। वहीं सरकार से सवाल-जवाब करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने 9 मुद्दों की लिस्ट तैयार की है। इस सेशन में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से 24 पार्टियां हिस्सा लेंगी।

गणेश चतुर्थी से नए भवन में होगी संसद की कार्यवाही

सत्र की पहले दिन की कार्यवाही पुरानी संसद में होगी। इसके बाद गणेश चतुर्थी के दिन यानी 19 सितंबर को नई संसद में कामकाज शुरू हो जाएगा। नए संसद भवन में जाते समय संसद कर्मचारी नेहरू जैकेट और खाकी रंग की पैंट पहनेंगे। वहीं 17 सितंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई पॉर्लियामेंट बिल्डिंग में तिरंगा फहराया। 19 सितंबर को पुराने संसद भवन में ही एक फोटो सेशन रखा गया है। उसी दिन 11 बजे सेंट्रल हॉल में एक समारोह आयोजित किया जाना है। जिसके बाद सांसद नए संसद भवन में पहुंचेंगे, जहां सत्र की बैठक होगी। 20 सितंबर से इसमें नियमित कामकाज शुरू होगा।

सत्र में कौन से विधेयक पेश किए जाएंगे

राज्यसभा में पोस्ट ऑफिस बिल 2023 और मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े बिल पेश किए जाएंगे। ये दोनों बिल राज्यसभा में पेश होने के बाद लोकसभा में रखे जाएंगे। लोकसभा में एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2023 और प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियॉडिकल्स बिल 2023 पेश होंगे। ये बिल 3 अगस्त को राज्यसभा से पास हो चुके हैं। इसके अलावा डाकघर विधेयक 2023 को भी लोकसभा की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है। यह विधेयक 10 अगस्त 2023 को राज्यसभा में पेश किया गया था। ये भी पढ़ें- नई संसद के गजद्वार पर उपराष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, लोकसभा अध्यक्ष भी रहे मौजूद; विशेष सत्र के दूसरे दिन यहीं शिफ्ट होगा कामकाज
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts