ताजा खबरराष्ट्रीय

AAP सांसद संजय सिंह के निलंबन पर बवाल, संसद परिसर में पूरी रात चला विपक्ष का धरना, बोले- हर रात की सुबह होती है

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) से सांसद संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ उन्हें विपक्षी दलों का समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। संजय को राज्यसभा से निलंबित किए जाने के विरोध में सोमवार-मंगलवार को पूरी रात विपक्ष के सांसदों ने संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के पास धरना-प्रदर्शन किया।

संजय बोले, मणिपुर को न्याय दो

मंगलवार की सुबह संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा- ‘हर रात की सुबह होती है। संसद का परिसर। बापू की प्रतिमा। मणिपुर को न्याय दो।’

कई बार बाधित हुई सदन की कार्यवाही

दरअसल, मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना के मुद्दे पर मानसून सत्र के चौथे दिन सोमवार को संसद में जबरदस्त हंगामा हुआ। इससे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। हंगामे के दौरान AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की कुर्सी के सामने पहुंचकर बहस करने लगे। धनखड़ ने उन्हें वापस अपनी सीट पर जाने के लिए कहा, लेकिन संजय सिंह नहीं माने। साथ ही धनखड़ को हाथ दिखाकर कुछ बोल रहे थे। उनकी इस हरकत के बाद उन्हें पूरे मानसून सत्र से निलंबित करने के लिए प्रस्ताव को कहा गया।

इसके बाद मंत्री गोयल ने कहा कि वह प्रस्ताव ला रहे हैं, कि संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया जाए। इस प्रस्ताव पर सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘संजय सिंह को आसन के खिलाफ लगातार नियमों का उल्लंघन करने के लिए पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड किया जाता है।

धरने में ये नेता हुए शामिल

बता दें कि संजय सिंह पर हुई निलंबन की कार्रवाई के विरोध में संसदों ने संसद के बाहर धरना दे दिया। इस प्रदर्शन में AAP सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक और सुशील गुप्ता के अलावा TMC से डोला सेन और शांता छेत्री, कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी, अमीबेन और जेबी माथेर, CPM से बिनॉय विश्वम, CPI से राजीव के अलावा BRS नेता भी शामिल हुए। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि वह तब तक धरने में बैठे रहेंगे, जब तक उनका निलंबन वापस नहीं होता।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि हाल ही में मणिपुर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जियमें कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर भीड़ घुमा रही है। इतना ही नहीं महिलाओं के साथ अभद्रता और रेप भी किया गया था। जबिक, यह वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मणिपुर में फिर तनाव बढ़ गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button