संसद मानसून सत्र LIVE :प्रियंका गांधी बोलीं- छात्र क्यों पीटे जा रहे वो हमारे ही बच्चे हैं, दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष सोनम वांगचुक के अनशन, NEET-UG पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, महंगाई और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इन मुद्दों पर दोनों सदनों में तीखी बहस और विरोध देखने को मिल सकता है।
Follow on Google News
प्रियंका गांधी बोलीं- छात्र क्यों पीटे जा रहे वो हमारे ही बच्चे हैं, दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे

Live Updates

नई दिल्ली। मानसून सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के हंस द्वार पर करीब 15 मिनट तक मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। इससे देश का कल्याण होता है।" पीएम ने सभी सांसदों से अपील की कि सदन में तर्क और तथ्य के आधार पर चर्चा हो तथा हर आवाज का सम्मान किया जाए। उन्होंने सभी दलों को सकारात्मक बहस में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

नीट पेपर लीक, वांगचुक सहित कई मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष

मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष सोनम वांगचुक के अनशन, NEET-UG पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, महंगाई और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इन मुद्दों पर दोनों सदनों में तीखी बहस और विरोध देखने को मिल सकता है।

दो अहम बिल आए पेश करेगी सरकार

केंद्र सरकार इस मानसून सत्र में कुल 7 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। लोकसभा में सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट (संशोधन) विधेयक पेश किया जाएगा, जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव है। वहीं राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे। इस विधेयक में संविधान, राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' को भी कानूनी संरक्षण देने का प्रावधान शामिल है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts