PlayBreaking News

Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड मेडल्स के साथ खत्म किया अभियान; देखें पदकवीरों की पूरी लिस्ट

Follow on Google News
Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड मेडल्स के साथ खत्म किया अभियान; देखें पदकवीरों की पूरी लिस्ट
पेरिस। पूजा ओझा रविवार को यहां महिलाओं की कयाक एकल 200 मीटर केएल1 स्प्रिंट कैनोइंग स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं और इसके साथ ही भारत का पैरालंपिक खेलों में अभियान भी समाप्त हो गया। भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympic 2024) काफी शानदार रहा। भारत ने पेरिस पैरालंपिक में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड कायम किया। भारत की झोली में कुल 29 मेडल आए, जिसमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसी के साथ मेडल टैली में 18वें स्थान पर रहा। भारत तोक्यो में पिछले पैरालंपिक खेलों में 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ 24वें स्थान पर था।

पूजा फाइनल में जगह बनाने से चूकी

पूजा ओझा रविवार को भारत की तरफ से खेलने वाली अकेली खिलाड़ी थी। उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए सेमीफाइनल में शीर्ष तीन में जगह बनाने की जरूरत थी लेकिन वह 1:17.03 का समय ही निकाल पाई जो इटली की तीसरे स्थान पर रहीं एलोनोरा डी पाओलिस से 7.03 सेकंड अधिक था। भारत के एकमात्र पुरुष कैनो धावक यश कुमार शनिवार को केएल1 200 मीटर सेमीफाइनल में पांचवें स्थान पर रहे थे।

मेडल टैली में 18वें पायदान पर भारत

भारत की तरफ से पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। कुल 29 मेडल जीतने के बाद भारत मेडल टैली में 18वें पायदान पर पहुंच गया है। भारत के खाते में 7 गोल्ड, 09 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं। यह किसी भी पैरालंपिक में भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडल हैं। टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 24वां स्थान हासिल किया था।

पेरिस पैरालंपिक 2024 मेडल टेबल

स्थान देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल पदक
18 भारत 7 9 13 29
1 चीन 94 74 49 217
2 ब्रिटेन 47 42 31 120
3 अमेरिका 36 41 26 103
4 नीदरलैंड 26 17 12 55

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के मेडल

  1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
  2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
  3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)
  4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
  5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
  6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)
  7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)
  8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)
  9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL3)
  10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
  11. थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
  12. सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL4)
  13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन
  14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग)
  15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SH6) 17
  16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 400m (T20)
  17. मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)
  18. शरद कुमार (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)
  19. अजीत सिंह (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
  20. सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
  21. सचिन सरजेराव खिलारी (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स शॉट पुट (F46)
  22. हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)- गोल्ड मेडल, मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन
  23. धर्मबीर (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
  24. प्रणव सूरमा (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
  25. कपिल परमार (जूडो)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स 60 किलो (J1)
  26. प्रवीण कुमार (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स हाई जंप (T44)
  27. होकाटो होटोजे सेमा (एथलेटिक्स) - ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स शॉट पुट (F57)
  28. सिमरन शर्मा (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर (T12)
  29. नवदीप सिंह (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F41)
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts