अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 19 लोगों की मौत; 11 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोब जिले में एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा ?

सहायक आयुक्त सैयद मेहताब शाह ने बताया कि बस इस्लामाबाद से क्वेटा जा रही थी। जैसे ही बस क्वेटा के पास पहुंची, चालक ने तीखे मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस एक खाई में गिर गई। अब तक 19 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश और वाहन के तेज रफ्तार के कारण ये घटना हुई। बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।

सिविल अस्पताल जोब के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नूरुल हक ने कहा कि घायलों की हालत गंभीर है और मृतक संख्या बढ़ सकती है।

PM शहबाज शरीफ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

बलूचिस्तान के CM ने शोक व्यक्त किया

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दूस बिजेंजो ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों का इलाज सुनिश्चित करने के लिए सिविल अस्पताल जोब में आपात स्थिति घोषित करने का आदेश दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button