ताजा खबरराष्ट्रीय

31 मार्च तक 11 हजार से अधिक वाहन स्क्रैप हुए, इनमें 7,750 निजी और 3,275 सरकारी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में दी जानकारी

नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को संसद में बताया कि रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग (कबाड़) सुविधाओं के तहत 31 मार्च 2023 तक कुल 11,025 वाहनों को स्क्रैप में तब्दील किया गया है। गडकरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी राज्यसभा को दी। गडकरी ने बताया कि कबाड़ में बदले गए 11,025 वाहनों में से 7,750 निजी वाहन थे, जबकि 3,275 सरकारी वाहन थे।

2 लाख से ज्यादा सरकारी वाहन 15 साल पुराने

गडकरी ने बताया कि  24 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों ने सरकारी स्वामित्व वाले 2,56,935 वाहनों के 15 साल से ज्यादा पुराना होने की जानकारी दी है। केंद्र सरकार ने वाहन स्क्रैपिंग नीति के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकारों को प्रोत्साहन उपलब्ध करवाया है। वित मंत्रालय के व्यय विभाग ने राज्यों के लिए जारी पूंजी निवेश 2022-23 योजना के लिए राज्यों को विशेष सहायता में 2000 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन शामिल किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता की योजना को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बढ़ा दिया गया है।

राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button