ताजा खबरराष्ट्रीय

UP के जालौन में सड़क हादसा : बारातियों से भरी बस को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 5 की मौत; कई घायल

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां 40 बारातियों से भरी बस और एक अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक बाराती घायल हो गए। हादसा माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास शनिवार रात करीब 2:30 बजे हुआ। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस की छत को काटकर घायलों को निकाला गया

बताया जा रहा है कि, मडैरा के रहने वाले मूलचरण पाल के दो बेटे सुनील और प्रमोद की शादी रामपुरा के रामधनी की दो पुत्री संध्या और उपासना से तय हुई थी। शादी में शामिल होकर सभी बाराती शनिवार रात वापस बस से लौट रहे थे। बस गोपालपुरा के पास पहुंची थी, तभी सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस के दोनों दरवाजे लॉक हो गए थे। पुलिस ने गैस कटर से बस की छत को काटकर अलग किया और घायलों को को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

हादसे में पांच लोगों की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को माधौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद घायलों को आनन-फानन में उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप सिंह (36) रघुनन्दन (46), सिरोभान (65), करन सिंह (34) और विकास (32) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे में घायल बारातियों से मिलने डीएम चांदनी सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंची है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश के साथ ही मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया, ‘रात 2 बजे हमें हादसे की सूचना मिली। हादसे के बाद अज्ञात वाहन लेकर आरोपी फरार हो गया, मामले की जांच की जा रही है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button