Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहले चाकू से गोदा... फिर बाइक से बांधकर दूर तक घसीटा, नोएडा से दिल दहलाने वाली वारदात आई सामने; पुलिस गिरफ्त में हमलावर

पहले चाकू से गोदा... फिर बाइक से बांधकर दूर तक घसीटा, नोएडा से दिल दहलाने वाली वारदात आई सामने; पुलिस गिरफ्त में हमलावर
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दरअसल, आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने व्यक्ति को चाकू मारा और फिर उसे बाइक से बांधकर पूरे गांव में घसीटा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस चौकी के सामने फेंक दिया। लोग घायल व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

कहासुनी के बाद मारा चाकू

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार रात की है। अनुज और नितिन की गांव के रहने वाले मेहंदी हसन से शनिवार रात कहासुनी हो गई। दरअसल, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी का मामला 2018 से चलता आ रहा है। 2018 में मेहंदी ने अनुज के पिता को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से अनुज, मेहंदी से रंजिश रखता था। इसी को लेकर शनिवार रात दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जिसके बाद आरोपी अनुज और नितिन ने मेहंदी पर चाकू से वार कर दिया और उसे अपनी बाइक से बांधकर पूरे गांव में घसीटा।

थाने में लाकर पटका

पूरे गांव में मेहंदी हसन को घसीटने के बाद अनुज और नितिन उसे लेकर बरौली पुलिस चौकी पहुंचे। इस समय तक भारी संख्या में लोग वहां पहुंच चुके थे। दोनों ने इसके बाद मेहंदी को थाने के बाहर फेंका और फरार हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम

पुलिस इससे पहले उन्हें पकड़ पाती दोनों वहां से भाग गए। जिसके बाद पुलिस घायल मेहंदी को जिला अस्पताल लेकर गई, जहां उसने दम तोड़ दिया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि, जब थाना सेक्टर पुलिस सुबह आरोपियों के द्वारा घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद करने गई तो उनकी दोनों आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस पर हमला करने के बाद दोनों आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने गोली चलाकर दोनों को घायल कर हिरास्त में ले लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ई रिक्शा चलाता था मेंहदी

बरौला का रहने वाला आरोपी अनुज प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता है और दूसरा आरोपी नितिन उसका चचेरा भाई है। वह दूध का काम करता है। वहीं मेंहदी ई रिक्शा चलाता था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस हर तरह के एंगल से मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें -Sania Mirza से अलग होने की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने की तीसरी शादी, सना जावेद को बनाया नया हमसफर; दो दिन पहले तलाक पर छलका था सानिया का दर्द
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts