Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत में कोरोना के Omicron वेरिएंट का तीसरा केस, जिम्बाब्वे से गुजरात के जामनगर लौटा है शख्स

कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट अब भारत में भी पैर पसारता नजर आ रहा है। कर्नाटक के बाद अब गुजरात में भी ओमिक्रॉन का एक मामला सामने आया है। भारत में ओमिक्रॉन का यह तीसरा मामला है। जानकारी के मुताबिक संक्रमित मिला शख्स हाल ही में जिम्बाब्वे से जामनगर लौटा था। एयरपोर्ट पर कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आने पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई, जिसमें उसे नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया।

कर्नाटक में मिले थे दो ओमिक्रॉन संक्रमित

देश में नए वेरिएंट के अब तीन मरीज हो गए हैं। गुजरात में एक 72 साल के बुजुर्ग ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक में कोरोना के नए वेरिएंट के दो केस मिले थे। ये मरीज 66 और 46 साल के हैं। ये दोनों ही शख्स वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1467062559874248705[/embed] वहीं राजस्थान में भी दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक परिवार के चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनके सैंपल अब जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।

संपर्क में आने वालों की पहचान जारी

दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई थी। जिम्बाब्वे दक्षिण अफ्रीका का पड़ोसी देश है। इसके चलते केंद्र सरकार ने 1 दिसंबर से लागू की नई गाइडलाइंस में दक्षिण अफ्रीका के आसपास के सभी देशों को 'एट रिस्क कंट्रीज' में शामिल किया है। इन देशों से आने वाले सभी लोगों का एयरपोर्ट पर ही RT-PCR टेस्ट कराया जा रहा है। इसी के चलते 72 वर्षीय शख्स की भी कोरोना जांच की गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टी हुई। वहीं मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही अब शख्स के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts