बॉलीवुडमनोरंजन

न्यूड फोटोशूट केस: रणवीर सिंह का खुलासा… फोटो से हुई छेड़छाड़, पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए भेजी तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने न्यूड फोटोशूट मामले में बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा है कि, उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। दरअसल, न्यूड फोटोशूट को लेकर उनके खिलाफ मुंबई में 26 जुलाई को अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी। उनके इस फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने विरोध जताया था।

फोटोशूट पर रणवीर ने दी सफाई

मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के न्यूड फोटो मामले में बयान दर्ज किया है। अपने बयान में रणवीर ने दावा किया है कि, जिस फोटो में उन्हें न्यूड दिखाया जा रहा है, असल में उस फोटो में उन्होंने इनरवियर पहना था। किसी ने फोटो मॉर्फ की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो 7 फोटोज पोस्ट कीं, वो अश्लील नहीं थीं और उन्होंने उसमें इनरवियर पहना हुआ था। जिस फोटो को देखकर केस किया गया है कि उसमें प्राइवेट पार्ट्स दिख रहे हैं, वो सब गलत है।

फोटोज को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा

रणवीर के बयान के बाद पुलिस ने तस्वीरों को फोरेंसिक जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में भेजा है, जिससे ये पता चल सके कि वाकई फोटो मॉर्फ्ड थीं या न्यूड फोटोशूट ही किया गया था।

फोरेंसिक जांच में अगर यह पता चलता है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है, तो रणवीर सिंह को मामले में क्लीन चिट मिल सकती है।

रणवीर ने पुलिस को दे दी हैं सारी तस्वीरें

इस केस की जांच में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि, ‘रणवीर ने हमें फोटोशूट के दौरान ली गई सभी तस्वीरें दे दी हैं। पुलिस टीम ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट की भी जांच की, जिसमें शिकायत करने वाली महिला की ओर से दी गई तस्वीर नहीं है।’

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रणवीर सिंह ने इसी साल जुलाई में पेपर मैगजीन की कवर स्टोरी के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरें को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद रणवीर के खिलाफ मुंबई के एक NGO ने चेंबूर पुलिस स्टेशन में FIR कराई थी।
रणवीर की तस्वीरों पर ढेरों मीम्स भी वायरल हुए थे। कई लोगों का कहना था कि रणवीर अश्लीलता फैला रहे हैं। रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 293 IT एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें- इंदौर में Ranveer Singh के बोल्ड फोटोशूट का विरोध, नेकी की दीवार पर जुटाए कपड़े

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘जयेशभाई जोरदार’ में देखा गया था। अब एक्टर जल्द ही डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर, आलिया भट्ट के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखेंगे।

ये भी पढ़ें- Ranveer Singh ने कराया न्यूड फोटोशूट… यूजर्स ने उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़

संबंधित खबरें...

Back to top button