PlayBreaking News

NTA में बड़ा एक्शन :47 अधिकारी बर्खास्त, CJP प्रोटेस्ट के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। 
Follow on Google News
47 अधिकारी बर्खास्त, CJP प्रोटेस्ट के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन

देश की परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने 47 अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त (Terminate) कर दी हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब परीक्षा प्रणाली, पेपर लीक और पारदर्शिता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और छात्र संगठनों की ओर से सुधार की मांग तेज है।

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने दी जानकारी

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों को हटाने के साथ ही जिन मामलों में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं, उनमें संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन अधिकारियों को हटाया गया है और उनके खिलाफ क्या-क्या आरोप हैं।

Breaking News

परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

हाल के समय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठे विवादों और अनियमितताओं के आरोपों के बाद परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग लगातार बढ़ रही थी। ऐसे माहौल में NTA की यह कार्रवाई एजेंसी के भीतर जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। फिलहाल शिक्षा मंत्रालय और NTA की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और उसके कारणों को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts