मप्र श्रम विभाग की पहल : अब मजदूरों को तकनीक फायदा, दी जा रही STAR रेटिंग

मध्य प्रदेश का श्रम विभाग ने परंपरागत कार्यशैली को छोड़कर मौजूदा तकनीकी और तौर-तरीके अपनाकर अब मजदूरों को भी ‘STAR वाली जिंदगी’देने की योजनाओं पर काम शुरू किया है।
Follow on Google News
 अब मजदूरों को तकनीक फायदा, दी जा रही STAR रेटिंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के कार्यकाल को 2 वर्ष हो गए हैं। इन सालों में श्रम विभाग लगातार इनोवेटिव आइडियाज पर काम किया, जिसका रिजल्ट धीरे-धीरे सामने आ रहा है। श्रम विभाग का लक्ष्य अगले 3 साल में अपनी मौलिक योजनाओं के जरिये मप्र के मजदूरों की जिंदगी को बाकियों की तरह सुख-समृद्ध बनाना है। इसका कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ ‘SHREE गणेश’ भी हो चुका है। श्रम एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भोपाल में मीडिया से चर्चा में श्रम विभाग की उपलब्धियों, नवाचार एवं आगामी कार्य योजना पर आधारित एक बुकलेट का भी विमोचन किया गया।

    यह है LABOUR STAR RATING

    श्रम विभाग की यह पहल इंडस्ट्रीज और श्रमिकों के हित में एक क्रांतिकारी पहल है। इसमें इंडस्ट्रीज में उत्पादनों, सेवाओं और उनके यहां काम करने वाले श्रमिकों के लिए लागू कल्याणकारी योजनाओं का मूल्यांकन करते हुए श्रम स्टार रेटिंग (LABOUR STAR RATING) दी जाएगी। इसका प्रयोग वे अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने यानी प्रचार-प्रसार में कर सकेंगे। इससे तीन लाभ होंगे। इंडस्ट्रीज की वैल्यु बढ़ेगी, उपभोक्ताओं को अच्छा प्रोडक्ट या सेवा मिलेगी और काम करने वाले श्रमिकों को भी वेतन और सुविधाओं का लाभ होगा। यह ठीक वैसी व्यवस्था है, जैसी होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों में 'स्टार' के लिए होती है। स्टार रेटिंग के लिए https://sambal.mp.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है।

    AI और वीडियो का सहारा भी

    Twitter Post

    श्रम विभाग मजदूरों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने AI और प्रॉपर शूटिंग के जरिए रील्स और वीडियो भी बनवा रहा है। सरल और सहज भाषा में बनी यह प्रचार सामग्री मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल (MPBOCW) के सोशल मीडिया पेज पर पब्लिश की जा रही है। श्रम विभाग एक सिंगल विंडो सॉफ्टवेयर पर भी काम कर रहा है। इसके जरिए एक ही जगह पर लोगों को शिकायत-सुझाव और अन्य जानकारियां सहज-सरल तरीके से उपलब्ध हो सकेंगी।

    खुशहाली का SHREE गणेश

    श्रम विभाग ने SHREE पहल के तहत एक और बड़ी पहल की है। SHREE पहल का उद्देश्य विभिन्न सरकारी निकायों के संसाधनों का उपयोग करके मप्र में श्रमिकों की स्थिति को समग्र रूप से बेहतर बनाना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यम और कार्यस्थल के वातावरण में सुधार पर ध्यान केंद्रित करके, SHREE का उद्देश्य मानव संसाधन का कायाकल्प और सशक्तीकरण करना है, जिससे सतत सामाजिक-आर्थिक विकास हो सके।

    कई उपलब्धियों का लाभ मिला

    श्रम एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कहते हैं-'दो वर्षों में विभाग ने श्रमिक-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनका प्रत्यक्ष लाभ प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवारों तक पहुंचा है।'

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts