Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तंबाकू कंपनी पर रेड में अब 12.50 करोड़ की 5 रोलेक्स घड़ियां मिलीं

Follow on Google News
तंबाकू कंपनी पर रेड में अब 12.50 करोड़ की 5 रोलेक्स घड़ियां मिलीं

कानपुर। कानपुर में आयकर विभाग का तंबाकू कंपनी बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर तीसरे दिन छापा जारी रहा। छापे में शनिवार को कंपनी के मालिक केके मिश्रा की दिल्ली स्थित कोठी से हीरे जड़ी रोलेक्स की 5 घड़ियां मिली हैं। इनकी कीमत साढ़े 12 करोड़ आंकी गई है। इसके अलावा 7 करोड़ कैश और जेवर भी मिले हैं। पूछताछ से बचने की कोशिश की : आयकर टीम ने जब कंपनी के मालिक मिश्रा से पूछताछ की तो उसने खराब सेहत का हवाला दिया। मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने हार्ट सर्जरी कराई है। डॉक्टर ने विशेष ऐहतियात बरतने की सलाह दी है। इसके चलते उन्हें पूछताछ और इस पूरी जांच से दूर रखा जाए।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts