Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नोएडा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 4 की मौत

Follow on Google News
नोएडा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 4 की मौत
नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 11 के पास कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार दिल्ली से नोएडा खाना खाने के लिए आए हुए थे। जब वह घर लौट रहे थे, तभी सैक्टर-24 के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में विशाल, मोहित और हिमांशु की मौके पर मौत हो गई। मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। वहीं, उत्तम का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts