Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने किया सम्मानित, विमन एंपावरमेंट और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्र में काम के लिए मिला प्रतिष्ठित गवर्नर प्रशस्ति पत्र

Follow on Google News
नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने किया सम्मानित, विमन एंपावरमेंट और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्र में काम के लिए मिला प्रतिष्ठित गवर्नर प्रशस्ति पत्र
नई दिल्ली। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी को अमेरिका के मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने प्रतिष्ठित गवर्नर प्रशस्ति पत्र (Governor’s Citation) से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों और वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली योगदान के लिए दिया गया। इस प्रशस्ति पत्र में नीता अंबानी को एक विजनरी लीडर, कंपैशनेट फिलैंथरोपिस्ट और ट्रू ग्लोबल चेंजमेकर के रूप में मान्यता दी गई है।

क्यों मिला यह सम्मान

नीता अंबानी को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके लाइफलॉन्ग डेडिकेशन के सम्मान में यह प्रशस्ति पत्र दिया गया है। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने भारत और दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उनके प्रयासों ने न केवल समाज को सशक्त किया, बल्कि विभिन्न सामाजिक मुद्दों के समाधान में भी अहम भूमिका निभाई।

बोस्टन में सम्मान समारोह

इस खास मौके पर नीता अंबानी ने भारत की पारंपरिक हस्तनिर्मित शिकारगाह बनारसी साड़ी पहनी, जो भारतीय संस्कृति और विरासत का प्रतीक है। यह सम्मान भारत की परोपकारी संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है।

नीता अंबानी को हाल ही में मिले अन्य सम्मान

इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड (IBLA): हाल ही में नीता अंबानी को IBLA के 20वें एडिशन में 'आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू ब्रांड इंडिया' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। USISPF ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड: यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने उन्हें 2023 ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया था। यह अवॉर्ड उन्हें फिलैंथरोपी और कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया।

IOC में भारत का प्रतिनिधित्व

नीता अंबानी इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) की सदस्य भी हैं। उन्होंने 40 साल के अंतराल के बाद भारत में IOC सेशन आयोजित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह सेशन ओलंपिक मूवमेंट की सुप्रीम डिसीजन मेकिंग बॉडी होती है, जहां वैश्विक खेलों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं।

रिलायंस फाउंडेशन का योगदान

नीता अंबानी की लीडरशिप में रिलायंस फाउंडेशन लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहा है। इस फाउंडेशन के कार्यों में शामिल हैं,
  1. ग्रामीण विकास (Rural Transformation)
  2. शिक्षा (Education)
  3. स्वास्थ्य सेवाएं (Healthcare)
  4. खेल विकास (Sports for Development)
  5. आपदा प्रबंधन (Disaster Management)
  6. महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment)
  7. शहरी सुधार (Urban Renewal)
  8. कला, संस्कृति और विरासत संरक्षण (Arts, Culture & Heritage)

रिलायंस फाउंडेशन का प्रभाव

फाउंडेशन ने भारत के 55,550 से अधिक गांवों और शहरी क्षेत्रों में 77 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को छुआ है। यह संगठन सामाजिक सुधार और विकास के क्षेत्र में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है, जिससे लाखों लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। ये भी पढ़ें- भोपाल गैस त्रासदी के कचरे के निस्तारण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts