Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई में निर्भया जैसी हैवानियत, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

पुलिस ने एक संदेही को गिरफ्तार किया, महिला की हालत नाजुक
मुंबई। यहां के साकी नाका इलाके में सड़क किनारे एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को गिरफ्तार किया है। महिला का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत नाजुक है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साकी नाका के खैरानी क्षेत्र में एक महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। यह भी बताया गया था कि महिला को किसी ने बेरहमी से पीटा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सड़क पर महिला खून में लथपथ पड़ी थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है और उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई थी। सड़क किनारे टेम्पो के में महिला से दुष्कर्म किया गया था, उसमें भी खून मिला है।पुलिस ने इस अपराध के संबंध में एक 45 साल के शख्स मोहन चौहान को गिरफ्तार किया है। उसपर IPC की धारा 307 और 376 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts